फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   three-dash-no-tretmant

तीन दिन से भटक रही गर्भवती, न बेड मिला और न ही इलाज

Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Wed, 21 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
three-dash-no-tretmant
मा बेटी
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रसूति विभाग के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। प्रसूति विभाग में तीन दिन से दाखिल सात माह की गर्भवती महिला उपचार न मिलने के कारण भटक रही है। बड़ी बात यह है कि महिला के गर्भ में पल रहे सात माह के नवजात की मौत हो चुकी है, जिसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग के डॉक्टर सोमवार को अल्ट्रासाउंड करवाकर कर चुके हैं। फिर भी इलाज में देरी की जा रही है। इससे महिला की जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

केशर देवी निवासी पिचौलिया मोड़ जुंडला ने बताया कि उनकी बहू मीना देवी (30) सात माह से गर्भवती है। वह उसे लेकर दो दिन पहले जुंडला के राजकीय अस्पताल गए तो वहां से डॉक्टर ने करनाल भेज दिया। यहां रविवार को दाखिल किया गया है, लेकिन अस्पताल में बेड न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि दूसरी महिलाओं के बेड पर ही लेटने को कहा जाता है। केशर देवी ने बताया कि सोमवार को डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया था, जिसमें नवजात की मौत हो जाने की बात कही है। उसके बाद भी डॉक्टरों ने न तो डिलीवरी करवाई है और न ही कोई दवाई दी है। इससे उन्हें जान का भी खतरा हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
बेड कम होने के कारण ऐसी दिक्कत आई थी। महिला का इलाज शुरू कर दिया गया है।
डॉ. योगेश शर्मा, उप चिकित्सा अधीक्षक कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed