फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The kidnapping was reported to police on owner Ckkrginni workshop, Karnal

वर्कशॉप मालिक के अपहरण की सूचना पर चक्करघिन्नी बनी पुलिस

Sun, 26 Feb 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Sun, 26 Feb 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन

सेक्टर-5 स्थित वर्कशॉप के मालिक विशाल के शनिवार देर शाम अपहरण की सूचना पर करनाल पुलिस चार घंटे तक दौड़ती रही। पुलिस की अलग-अलग छह टीमें अलग-अलग स्थानों पर तलाश करती रही। इतना नहीं पुलिस ने शहर में नाकेबंदी भी की और वाहनों की चेकिंग भी की। रात दस बजे पुलिस को उस समय राहत मिली, जब उन्हें पता चला कि युवक को पानीपत की पुलिस किसी मामले में उठाकर ले गई है। पुलिस ने रात को राहत की सांस ली। उधर, परिजन भी इस मामले में कुछ नहीं बोल पा रहे हैं, बताया जाता है कि युवक की 17 फरवरी को ही शादी हुई है। पानीपत पुलिस किस मामले में उसको उठाकर ले गई है, अभी इस मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार, विशाल (27) निवासी पार्श्वनाथ की सेक्टर-5 में गाड़ियां ठीक करने की वर्कशॉप है। गत 17 फरवरी को ही विशाल की शादी हुई है। बताया जाता है कि शनिवार शाम को एक गाड़ी में सवार युवक पहुंचे और उसे अपनी गाड़ी के पास बुला लिया। अचानक युवकों ने उसे गाड़ी में डाल लिया और उसको अपने साथ ले गए। इस पर वर्कशॉप पर तैनात कर्मचारियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और अपहरण का आरोप लगाते हुए युवक की तलाश की अपील की। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक के अपहरण की वीटी कर दी और नाकेबंदी भी करा दी। शाम छह बजे से लेकर दस बजे तक पुलिस सिटी थाना पुलिस, सीआईए वन, सीआईए 2, सिविल लाइन थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस समेत अन्य टीमें युवक की तलाश में टोल प्लाजा व शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पुलिस ने युवक के परिजनों से संपर्क साधा और मामले की तह तक जाने की कोशिश की। चार घंटे तक जब युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई तो करनाल की पुलिस ने आसपास के जिलों में पुलिस से संपर्क साधा। रात दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक का अपहरण नहीं हुआ है, बल्कि पानीपत की सीआईए पुलिस युवक को किसी मामले में उठाकर ले गई है। इसके बाद करनाल की पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस बारे में करनाल पुलिस के किसी भी अधिकारी ने कुछ बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपहरण की सूचना मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस
अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत वीटी की और शहर में नाकेबंदी कर दी। सभी थाना प्रभारियों को भी अलर्ट जारी कर दिया गया। टीमें युवक के फोन की लोकेशन पता करती रहीं तो कुछ टीमों ने शहर के अलग अलग मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुछ वाहनों को भी चेक किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से युवकों की तलाश करती रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed