फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Swindle of 71 thousand in the name of the Merchant Navy, 66 thousand out of the ATM, Karnal

मर्चेंट नेवी के नाम पर 71 हजार की ठगी, एटीएम से निकाले 66 हजार

Mon, 06 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Mon, 06 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन

 टर्की देश में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक फेसबुक दोस्त ने उचाना निवासी एक व्यक्ति से 71,500 हजार रुपये की ठग कर ली। जिसकी शिकायत ठगी के शिकार हुए उचाना निवासी ने पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता उचाना निवासी अजय भारद्वाज ने बताया कि उसने मर्चेंट नेवी का कोर्स किया हुआ है। पहले भी वह करीब 14 महीने मर्चेंट नेवी की नौकरी टर्की व अन्य देश में कर चुका है। फेसबुक पर उसकी एक व्यक्ति से बात हुई, जिसने उसे मर्चेंट नेवी टर्की में 1000 डालर प्रति माह नौकरी दिलवाने की बात कही और खात नंबर देकर उसमें रुपये डलवाने की बात कही। जिस कारण उसने 25 हजार रुपये, 1500 रुपये, 20 हजार रुपये व 25 हजार रुपये डलवा दिए। उसके बाद आरोपी ने उसकी ई मेल आइडी पर जहाज की टिकट, कंपनी का कांटेक्ट लेटर, व कंपनी के अन्य दस्तावेज डाल दिए। जब उसने एयरपोर्ट पर वो टिकट दिखाई तो उन्होंने कहा कि यह नकली है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ, असंध में एक व्यक्ति से एटीएम बदल कर शातिर ठगों ने 66 हजार रुपये का ठगी करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत जलमाना निवासी ने असंध थाना में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायकर्ता जलमाना निवासी सुखा सिंह ने बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक जलमाना में बैंक खाता है। किसी काम के लिए वह असंध शहर में गया हुआ था, तो वहां उसे रुपये की जरूरत पड़ गई। इस लिए वह असंध में दोपहर करीब एक बजे पीएनबी के एटीएम से रुपये निकलवाने के लिए गया। तो वहां एटीएम से रुपये न निकलने पर, एटीएम में ही खड़े एक व्यक्ति ने उससे एटीएम लिया और मशीन में चेक किया। इसके बाद वह बोला की मशीन खराब है और एटीएम बदल लिया। इसके बाद उस व्यक्ति ने एटीएम द्वारा कैथल से 25 हजार, दिल्ली से फिर 25 हजार व 16 हजार रुपये की खरीदारी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शटर तोड़कर चोरी
मीरा घाटी के समीप नमस्ते चौक के पास स्थित कपड़ों के गोदाम का शटर का ताला तोड़कर चोर कपड़ों के करीब 650 पिस को ले उड़े। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसकी शिकायत सेक्टर-8 निवासी राजीव तनेजा ने सेक्टर-4 पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तनेजा ने बताया कि ऑड जीटी रोड के समीप नमस्ते चौक से थोड़ा आगे मीरा घाटी की तरफ उसके एक बेटा का शोरूम है और उसका गोदाम भी साथ वाल गली में बनाया हुआ है। जब सुबह शोरूम खोला तो उसके बेटे कुलस की पत्नी गोदाम में स्टोक लेने के लिए गई। तो वहां देखा की गोदाम का मेन शटर उठा हुआ है और गोदाम के अंदर जो दूसरा शटर है उसका ताला टुटा हुआ था। गोदाम में कपड़ों के बंडल खुले पडे़ थे, जिसमें  अलग अलग साइज की सर्दी की जैकेट, स्वेट, शर्ट, स्वेटर आदि गायब थे, जो करीब 650 पीस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed