बिजनेस पार्टनरों से तंग आकर शराब कारोबारी ने लगाया फंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल शहर के जाने-माने शराब कारोबारी कुलभूषण गुप्ता ने बिजनेस पार्टनरों की आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले शराब कारोबारी ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमेें तीन पार्टनरों से लगभग 55 लाख रुपये लेने की बात लिखते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही सुसाइड नोट में मृतक ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद उसके परिवार वालों को लेनदेन के लिए कोई भी परेशान न करे। यदि कोई भी उन्हें तंग करता है तो वो उसकी मौत के जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर चार शराब व्यापारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मामले के अनुसार, आदर्श नगर निवासी कुलभूषण गुप्ता काफी समय से शराब का कारोबार करते थे। गुरुवार दोपहर को वह घर पर अकेले थे, उस समय उनकी पत्नी शशि स्कूल में गई थी। घर में अकेले होने पर गुुप्ता ने फांसी लगा ली। जैसे ही दोपहर बाद ढाई बजे उसकी पत्नी घर आई तो उसने देखा कि उसके पति फंदे पर लटके हुए थे। इस पर पत्नी ने शोर मचा दिया और वह बेहोश गई। इस पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी मनोज कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज में रखवाया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर शराब कारोबारी आरोपी गुरजंट सिंह, सुंदरलाल, हेमराज, प्रदीप मंगलौरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, गुप्ता की मौत के बाद से शराब के ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
मैंने लेने हैं लाखों रुपये
कुलभूषण गुप्ता ने सुसाइड नोट में अपने शराब कारोबार के पार्टनर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। गुप्ता ने यह भी लिखा है कि उसकी मौत के बाद जो भी उसके परिवार को लेन देन के लिए तंग करेगा, वह भी उसकी मौत के लिए जिम्मेदार होगा। सुसाइड नोट के अनुसार, मेरी मौत का जिम्मेवार गुरजंट सिंह निवासी बुढनपुर है। उसने मेरे सारे पैसे ऐंठ लिए हैं तथा हमारी फर्म मैसर्ज सिंह वाइन पर भी कब्जा कर लिया है। अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है। मेरा पैसा सुंदरलाल गुप्ता, प्रदीप मंगलौरा के पास है। ये चार साल से मेरा पैसा नहीं लौटा रहे हैं। इसके अलावा गुरजंट से 35 लाख, सुुंदरलाल से साढ़े 13 लाख, हेमराज गोयल से साढ़े 6 लाख रुपये लेने हैं। मेरी मौत के बाद मेरे परिवार को लेन-देन के लिए परेशान न किया जाए, जो उन्हें परेशान करेगा वो भी मेरी मौत का जिम्मेदार होगा।
वर्जन
मृतक कुलभूषण गुप्ता की पत्नी शशि गुप्ता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें सुंदर लाल गुप्ता, गुरजंट सिंह, हेमराज गोयल व प्रदीप मंगलौरा को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसे के लेन देन का है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
- मनोज कुमार, एसएचओ सिविल लाइन