{"_id":"56e859424f1c1b1b118b4e9c","slug":"stolen-in-shop-50-lakh-asandh-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली करवाने के लिए 50 लाख का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान खाली करवाने के लिए 50 लाख का सामान चोरी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल जिले के असंध कस्बा स्थित जींद चौक के नजदीक प्रजापति धर्मशाला मार्केट में स्थित एक दुकान के किराये की रसीद मांगना महंगा पड़ गया। आरोप है कि धर्मशाला की मैनेजमेंट ने दुकान खाली करवाने के लिए सोमवार रात को दुकान में चोरी करवा दी। मंगलवार सुबह दुकानदार संजय वासी गीता कॉलोनी दुकान पर पहुंचा उसे दुकान से सारा सामान साफ मिला।
दुकान में एक नट बोल्ट तक नहीं छोड़ा गया। पुलिस को दी शिकायत में दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान में करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। दुकानदार की शिकायत पर असंध थाना पुलिस ने धर्मशाला के प्रधान सहित आठ लोगों के खिलाफ चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धर्मशाला के एक कमरे से करीब सारा सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दूसरी तरफ, दुकानदार की पत्नी ने रोते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। आरोप लगाया है कि मैनेजमेंट के लोग उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहे थे और वह दुकान छुड़वाने के लिए दबाव बना रहे थे। आरोपी दुकान से सामान के साथ बिजली मीटर तक उखाड़कर ले गए। दुकान मालिक संजय ने बताया कि वह प्रजापति धर्मशाला में हार्डवेयर की दुकान करता है। सोमवार रात्रि वह समय से अपनी दुकान बंद करके घर गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह जब उसने दुकान खोली तो उसके यह देखकर होश उड़ गए कि दुकान की छत और दीवार में सेंध लगी मिली। दुकानदारों ने बताया कि धर्मशाला मैनेजमेंट सभी दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार करती है। यदि कोई इनके खिलाफ बोलता है तो दुकान छुड़वाने की धमकी दी जाती है। रसीद तक किसी दुकानदार को नहीं दी जाती। कुछ दुकानदारों ने आरोप लगाये कि धर्मशाला अवैध रूप से नगर पालिका की जमीन पर बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी कब्जा लेने में गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। यदि मामले की निष्पक्ष जांच हो तो नगर पालिका को यह जमीन मिल सकती है और नपा को करोड़ों का फायदा मिल सकता है।
वर्जन
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने शीघ्र ही चोरों को काबू करने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने बताया कि धर्मशाला के एक कमरे से लगभग सारा सामान बरामद कर लिया गया है। दुकानदार संजय की शिकायत पर धर्मशाला के प्रधान सहित आठ लोगों के खिलाफ चोरी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।