{"_id":"63d14769070876796333d8bd","slug":"seven-year-old-son-brutally-beaten-by-mother-in-karnal-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: मां ने सात वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, एक आंख से दिखना हुआ बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: मां ने सात वर्षीय बेटे की बेरहमी से की पिटाई, एक आंख से दिखना हुआ बंद
Wed, 25 Jan 2023 08:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 25 Jan 2023 08:44 PM IST
सार
बच्चे की बुआ ने बाल कल्याण समिति को शिकायत दी है। समिति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। काउंसलिंग में बच्चे ने बताया कि उसकी मां छोटे भाई से भी मारपीट करती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में पति और दो बच्चों से अलग रह रही मां ने अपने सात वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसे एक आंख से दिखना बंद हो गया। बच्चे की बुआ ने मामले की शिकायत बाल कल्याण समिति से की। अब बाल कल्याण समिति के चेयरमैन ने बच्चे की मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में रामनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बाल कल्याण समिति के चेयरमैन उमेश कुमार ने बताया कि एक कॉलोनी निवासी महिला ने उन्हें शिकायत दी कि उनकी भाभी और भाई काफी समय से अलग रहते हैं। दो बच्चे अपने पिता और दादी के पास रहते हैं। बीते दिनों सोनीपत जिला निवासी बच्चों की मां मिलने आई थी।
विज्ञापन
तभी किसी बात पर उसने अपने सात वर्षीय बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे उसकी आंख पर गहरी चोट लगी और उसे एक आंख से दिखना भी बंद हो गया है। वहीं बच्चे ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि मां छोटे भाई के साथ भी मारपीट करती है। चेयरमैन ने बताया कि बच्चे की मां के खिलाफ रामनगर थाने में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे को उसके पिता, दादी और बुआ को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन