{"_id":"5852e95f4f1c1ba171649c6c","slug":"report-settles-double-murder-mystery-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट से सुलझेगी दोहरे हत्याकांड की गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिपोर्ट से सुलझेगी दोहरे हत्याकांड की गुत्थी
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनबीजीएआर के सामने सड़क पर मिले दो युवकों के शवों के मामले की गुत्थी फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही सुलझ पाएगी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर रखा है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से सड़क और घर में मिले खून के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं। आगामी दस से 15 दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। सड़क और मकान में मिले खून के धब्बों को मृतक युवकों के खून के लिए गए सैंपल से मिलान किया जाएगा। यदि यह मिलान न हुआ तो इस हत्याकांड से भी पर्दा हट जाएगा। पुलिस यह मान कर चल रही है कि यह लगभग सड़क दुर्घटना का ही मामला है।
गौरतलब है कि बसंत विहार के रहने वाले शुभम और विकास के शव एनबीजीएआर संस्थान के सामने वाली सड़क पर बुधवार की सुबह पड़े मिले थे। उनके साथ उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी बरामद की गई। पुलिस को यह मामला सड़क दुर्घटना का लगा। अभी पुलिस ने शवों को मॉर्चरी हाउस में भेजा ही था कि अचानक बसंत विहार कॉलोनी में सड़क और मकान पर मिले खून के धब्बों का शोर मच गया। परिजनों को भी लगा कि उनके बेटों की हत्या की गई है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया था कि युवकों की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। लिहाजा खून के छींटें मिलने के बाद पुलिस भी पसोपेश में पड़ गई। लिहाजा देर शाम तक पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने अपने स्तर पर बसंत विहार कॉलोनी में गहनता से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं लगा, जिससे यह लगता हो कि इन दोनों की रंजिशन हत्या की गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट से हुई मौत
दोनों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पुलिस के अनुसार, इसमें हत्या की पुष्टि नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा है कि दोनों युवकों की मौत सुबह छह बजे के आसपास हुई है और चोटों के कारण ही मौत हुई है। अब इन दो मौतों की गुत्थी का राज फोरेसिंक लैब की रिपोर्ट पर टिका है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद ही होगा खुलासा
सैंपलों को मधुबन स्थित फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने में एक महीने से अधिक का समय लग जाता है, लेकिन पुलिस प्रयास कर रही है कि 10 दिन में रिपोर्ट आ जाए। जांच-पड़ताल के बाद अभी तक यही लग रहा है कि यह सड़क दुर्घटना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण मौत की पुष्टि डॉक्टर कर रहे हैं और यह मौतें सुबह छह बजे के आसपास हुई हैं। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
- प्रतीक कुमार, एसएचओ, सदर थाना