{"_id":"63f2868bc9df0b63db02a5f9","slug":"prisoner-absconding-from-district-jail-of-karnal-arrested-from-hansi-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार कैदी हांसी से गिरफ्तार: जेल से भागने के लिए किया फंदा लगाने का नाटक, बेहोश समझ कराया था अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरार कैदी हांसी से गिरफ्तार: जेल से भागने के लिए किया फंदा लगाने का नाटक, बेहोश समझ कराया था अस्पताल में भर्ती
Mon, 20 Feb 2023 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संजू कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संजू कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:58 AM IST
सार
आरोपी को जेल कर्मियों ने बेहोश समझकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। निगरानी में तैनात कर्मी नीचे गए तो फरार हुआ था। पहले भी कई बार जेल से भागने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
कैदी सन्नी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल जिला कारागार में डेढ़ साल की सजा काट चुके सन्नी को जब जमानत नहीं मिली तो उसने कई बार जेल से फरार होने की योजना बनाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। आखिरकार उसने पुलिस को चकमा देने के लिए कपड़े से फंदे पर लटक कर जान देने का ऐसा नाटक किया कि पुलिस भी गच्चा खा गई। वह बेहोश नहीं था लेकिन उसने जानबूझकर बेहोशी का नाटक किया।
विज्ञापन
जिस कारण पुलिस उसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर आई। वहीं, उसे बेहोश समझकर पुलिस व चिकित्सा स्टाफ लापरवाह रहा और वह मौका देखकर फरार हो गया। जिसे हांसी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पानीपत के सुंदर नगर निवासी सन्नी स्नैचिंग के मामले में जिला कारागार में बंद था। अलग-अलग थानों में आरोपी के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। स्नैचिंग के मामले में आरोपी को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। वह, जिला कारागार करनाल में डेढ़ साल की सजा पूरी कर चुका था। आरोपी को कोर्ट से जमानत नही मिल सकी। जिसके बाद उसने जेल से कई बार भागने की योजना बनाई, लेकिन सभी योजनाएं फेल होती रहीं, क्योंकि जेल में सख्त पहरा रहता था।
विज्ञापन
अस्पताल से बाइक भी चोरी कर ले गया
कुछ दिन बाद कैदी ने जेल से फरार होने का नया रास्ता खोजा। इस बार जेल में कैदी ने फंदा लगाने का नाटक किया। जेल में फंदा लगाने और बेहोशी का नाटक किया। इसी दौरान अन्य कैदियों ने शोर मचा दिया। जेल प्रशासन ने आनन फानन उसे सिविल पुलिस को बुलाया। जिसके बाद पुलिस उसे उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर गई। पुलिस ने समझा कि कैदी का उपचार चल रहा है, वह भागेगा नहीं। 14 फरवरी की सुबह जैसे ही कैदी की निगरानी में तैनात पुलिसकर्मी बाहर गए। मौका मिलते ही वह फरार हो गया। खास बात ये भी है कि अस्पताल से भागते ही यहां से वह एक और बाइक चोरी करके ले गया। अब उसके खिलाफ कस्टडी से भागने, आत्महत्या की कोशिश करने व बाइक चोरी का मामला भी दर्ज हो गया है।
लापरवाही में दो पुलिसकर्मी हो चुके निलंबित
कैदी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर आसानी से भाग निकला, मगर उसकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लगी। लापरवाही के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।
रिश्तेदार के पास रह रहा था
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से पुलिस कस्टडी से फरार पाकबड़ा निवासी कैदी सन्नी को छठे दिन पुलिस ने हांसी से गिरफ्तार किया। उसे अब सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिविल लाइन थाना प्रभारी ललित गरोहा ने बताया कि 14 फरवरी की सुबह कैदी सन्नी फरार हो गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह बचने के लिए आसपास के गांव में घूमता रहा। मुखबिरी पर कैदी को हांसी से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि जेल में सजा काटने से बचने के लिए मौका पाकर पुलिस टीम को चकमा देकर वह फरार हो गया। फरार होने के बाद आरोपी हांसी में अपने रिश्तेदार के पास रह रहा था। कैदी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।