फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   OT master accused in sexual abuse case of Karnal Medical College suspended

Karnal: मेडिकल कॉलेज में यौन शोषण मामला, आरोपी ओटी मास्टर निलंबित, निदेशक को कमेटी ने किया तलब

Fri, 10 Feb 2023 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 12:13 AM IST
सार

10 फरवरी को गुरुग्राम में विधायकों की बैठक होगी। गुरुग्राम में होने वाली बैठक के संदर्भ में निदेशक को ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई है। प्राथमिक जांच में आरोपी के खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं।

विज्ञापन
OT master accused in sexual abuse case of Karnal Medical College suspended
सस्पेंड

विस्तार

करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओटी मास्टर पर लगे आरोप प्राथमिक जांच में सही पाए गए हैं। ऐसे में आरोपी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं विधानसभा के विधायकों की कमेटी ने संस्थान के निदेशक डॉ. जेसी दुरेजा को तलब कर लिया है।

विज्ञापन


उन्हें 10 फरवरी को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में होने वाली बैठक में बुलाया गया है। बैठक में निदेशक को कॉलेज की कमेटी की ओर से की गई जांच रिपोर्ट और उसके बाद की गई कार्यवाही के बारे में पूछा जाएगा। 
विज्ञापन


गुरुग्राम में होने वाली बैठक के संदर्भ में निदेशक को ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई है। इधर, सूत्रों का कहना है कि कॉलेज की यौन प्रताड़ना शिकायत निवारण समिति की ओर से की गई प्राथमिक जांच में आरोपी ओटी मास्टर पर छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है। हालांकि यह निर्णय विधायकों की कमेटी की बैठक में लिया जाएगा। वहीं सूत्रों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के निदेशक शुक्रवार को होने वाली बैठक में कॉलेज की यौन प्रताड़ना शिकायत निवारण समिति के सदस्यों को भी साथ ले जाना चाहते हैं। हालांकि बैठक में उन्हें अकेले बुलाया गया है। 

यह है मामला
21 जनवरी को विधानसभा की ओर से गठित 11 विधायकों की कमेटी ने कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल और आईटीआई का दौरा किया था। मेडिकल कॉलेज में कमेटी को छात्राओं ने लिखित में ओटी मास्टर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए सात पेज की शिकायत सौंपी थी।


इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कमेटी ने निदेशक को बुलाकर कॉलेज की यौन प्रताड़ना शिकायत निवारण समिति को 15 दिन में जांच करके रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए थे। दो फरवरी को जांच पूरी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed