फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   On the matter of beating the students ended their lives by neighbor

मामूली बात पर पड़ोसी ने पिटाई की तो छात्र ने जान दी

Tue, 24 May 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Tue, 24 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
करनाल के गांव पबाना हसनपुर में पड़ोसी की पिटाई से बेइज्जती महसूस कर 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मूनक पुलिस चौकी ने मृतक शुभम के पिता सत्यनारायण की शिकायत पर पड़ोसी आरोपी प्रवीण और लाली के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोमवार रात दसवीं कक्षा के छात्र शुभम (15) ने अपने घर पर ही पंखे पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मूनक चौकी के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पबाना हसनपुर का प्रवीण एक कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली कंपनी में ड्राइवर है।
विज्ञापन


शाम को प्रवीण ने गाड़ी अपने घर के बाहर में आकर खड़ी कर दी। शुभम को किसी ने कह दिया कि इस गाड़ी में से दो चार कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठाकर ले आया। वह इसमें से बोतलें उठा लाया और वह अपनी मां के साथ खेत में तूड़ा लेने के लिए चला गया। प्रवीण और लीला को इस बात का पता चल गया और वह शुभम को ढूंढता खेत में गया और उससे कोल्ड ड्रिंक की बोतलें ढूंढ निकालीं। इस दौरान प्रवीण ने शुभम की पिटाई कर दी। इससे परेशान होकर शुभम ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed