फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   New ways of other money from ATMs were Hdpte

नये तरीके से एटीएम से हड़पते थे दूसरे का पैसा

Mon, 06 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 06 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

एटीएम से नये तरीके से दूसरे के पैसे हड़पने के आरोप में जीआरपी ने दो युवकों को काबू किया है। युवक एटीएम की रसीद वाले स्थान पर सफेद टेप लगा देते थे, जिससे रसीद बाहर नहीं आती थी और पैसे वाले स्थान पर एक मेटल की प्लेट लगा देते थे, जिससे पैसे उसमें गिर जाते थे। इसके बाद आरोपी युवक प्लेट निकालकर उससे पैसे निकाल लेते थे।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के नजदीक एटीएम में मेटल प्लेट लगाकर पैसे एेंठने वाले दो आरोपियों को जीआरपी ने काबू किया है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में कबूला है कि उन्होंने पांच से छह वारदातें की हैं। उन्होंने एटीएम से पैसे निकलने वाली जगह पर मेटल प्लेट लगाई और रसीद की टेप लगाते थे। इससे उपभोक्ताओं के खाते से रुपये कट जाते थे और उपभोक्ता समझते थे कि एटीएम खराब है। दोनों आरोपी पिछले एक सप्ताह से करनाल में सक्रिय थे। जीआरपी ने इस मामले में कुंजपुरा गांव के राहुल, सुनील को काबू किया है। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


जीआरपी के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि स्टेशन के नजदीक एटीएम लगा हुआ है। इसमें वह मेटल प्लेट लगाकर लोगों से पैसे हड़पते थे। दोनों आरोपियों को एटीएम से छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल मास्टरमाइंड था और वह प्लेट स्वयं ही तैयार करते थे। दोनों युवक 10वीं और 12वीं कक्षा करके इस तरह की गड़बड़ी से पैसे इकट्ठा करने में लगे थे। इन आरोपियों के खिलाफ घरौंडा थाना में भी एक केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed