{"_id":"578fca464f1c1b6949c4ba4c","slug":"murder-karnal-murder-youth-love-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से मिलने गये युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका से मिलने गये युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दनौली के एक डेरे पर प्रेमिका से मिलने गये युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर प्रेमिका का पूरा परिवार फरार हो गया। असंध के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। असंध थाना पुलिस ने प्रेमिका के पिता सूबे सिंह सहित परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जींद जिले के गांव मलिकपुर वासी 20 वर्षीय विक्रम सिंह को गांव दनौली के पास डेरे पर रहने वाली सूबे सिंह की लड़की से प्रेम हो गया।
विज्ञापन
लड़की सफीदो कॉलेज में जाती थी और उसकी बस में अक्सर विक्रम से मुलाकात होती थी। मंगलवार रात को विक्रम अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। मिलने की भनक लगने पर लड़की के पिता सूबे सिंह को लगी तो उसने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। इसके बाद सूबे सिंह ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर विक्रम की जमकर लाठी और डंडो से पिटाई की। ये लोग उसकी तब तक पिटाई करते रहे जब तक लड़के ने दम नहीं तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही असंध थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई अंग्रेज सिंह की शिकायत पर लड़की के पिता सूबे सिंह और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दोस्त ने फोन कर घर से बुलाया था
विक्रम के भाई अंग्रेज सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे उसके किसी दोस्त ने विक्रम के मोबाइल पर फोन करके उसे अपने पास बुलाया था। साथ ही उसने रात को दोस्त के पास रुकने की बात कही थी। बुधवार सुबह गांव के किसी व्यक्ति का फोन आया और सूचना दी कि विक्रम दनौली के पास एक डेरे के आंगन में पड़ा है। परिवारजन मौके पर पहुंचे और उसे असंध के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दोनों को पकड़ा आपत्तिजनक हालत में
पुलिस का मानना है कि मलिकपुर निवासी विक्रम जब डेरे पर अपनी प्रेमिका से मिलने गया तो उसके परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उन्होंने विक्रम की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी। विक्रम के सिर पर चोट के काफी निशान हैं। वहीं उसके शरीर पर सिर्फ एक अंडरवियर था। विक्रम की हत्या करने के बाद सूबे सिंह अपने पूरे परिवार को लेकर मौके से फरार हो गया। घर में सभी कमरों में ताले लगे हुए थे।
वर्जन
दनौली गांव के एक डेरे पर मलिकपुर गांव के विक्रम की हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अंग्रेज सिंह की शिकायत पर लड़की के पिता सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
- बलजिंद्र सिंह, डीएसपी असंध।