‘पति और उसकी प्रेमिका ने की थी युवती की हत्या’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल रोड स्थित नई पुलिस लाइन में हुई युवती की मौत मामले में मायके पक्ष के लोगों ने महिला के हवलदार पति और उसकी प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसको लेकर अस्पताल में दिनभर तनाव का माहौल बना रहा। शहर की नई पुलिस लाइन में क्वार्टर में रह रही कृष्णा (36) की मौत बुधवार को करंट लगने से हुई थी। मामले में वीरभान और सतपाल निवासी डीग, जिला कैथल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन कृष्णा की मौत के पीछे उसके पति सुरेंद्र निवासी पुलिस लाइन और उसकी प्रेमिका शोभा रानी निवासी गुमथला, जिला यमुनानगर का हाथ है।
वीरवार को अस्पताल में युवती के मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए अडे़ रहे। इस कारण अस्पताल में दिनभर तनाव का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने मृतक के पति सुरेंद्र और उसकी प्रेमिका शोभा के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया है। उसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुए। सदर थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि मृतका के पति सुरेंद्र और उसकी प्रेमिका शोभा रानी निवासी गुमथला, जिला यमुनानगर के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शादी के बाद से ही होता था लड़ाई झगड़ा
कृष्णा की शादी 27 मार्च 2000 को सुरेंद्र से हुई थी। सुरेंद्र हरियाणा पुलिस में बतौर हवलदार के पद पर तैनात है। वह पहले भंडारी गांव, जिला पानीपत में रहते थे। इन दोनों का शादी के बाद से ही आपस में झगड़ा रहता था। इस कारण 2004 में दंपति और दो बच्चे करनाल में रहने लगे। यहां आने के बाद सुरेंद्र कई-कई दिन घर से बाहर रहता था। इस कारण कृष्णा को शक हुआ कि उसके पति का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। 2013 में मृतक कृष्णा देवी को पता लगा कि उसके पति का शोभा के साथ प्रेम चल रहा है। आरोप है कि उसके बाद से शोभा निरंतर कृष्णा को जान से मारने की धमकी भी देती थी।
मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुई
मृतक के भाई वीरभान ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुरेंद्र और शोभा के प्रेम प्रसंग को लेकर सुरेंद्र के गांव और शोभा के गांव में भी कई बार पंचायतें भी हुईं। दोनों को समझाया भी गया, लेकिन दोनों ने किसी की भी नहीं मानी। उसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग जारी रहा।
18 जुलाई को भी हुआ था दंपति का झगड़ा
पुुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई को कृष्णा ने सुबह 2:30 बजे अपनी बहन रमेश देवी को फोन करके कहा था कि उसका पति सुरेंद्र शोभा के चक्कर में उसे जान से मार देगा। वे उसे आकर बचा लेे। मृतक कृष्णा की बहन रमेश देवी ने इसकी सूचना अपने भाई वीरभान निवासी गांव डीग को दी। जब वीरभान और गांव के लोगों ने 20 जुलाई को करनाल आकर देखा तो कृष्णा मृत अवस्था में बाथरूम में पड़ी हुई थी।