{"_id":"5787df0d4f1c1b3d7a13d6d3","slug":"murder-karnal-murder-women-murder-crime-accused-arrested-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइंड मर्डर : पिता की तीस साल की वफादारी के साथ किया विश्वासघात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लाइंड मर्डर : पिता की तीस साल की वफादारी के साथ किया विश्वासघात
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पकडे युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल के सेक्टर-13 वासी पूजा गुंबर की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम देने की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना को इनके घर में तीस साल से लगे नौकर के बेटे ने ही साथियों से मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। आठ जुलाई को दोपहर ढाई बजे हुई वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी पंकज नैन ने मामले की आगामी कार्रवाई की जिम्मेवारी उप निरीक्षक आजाद सिंह सीआईए-टू इंचार्ज को सौंपी।
विज्ञापन
उप निरीक्षक आजाद सिंह ने अपने सभी साथियों की पांच टीमें गठित करके लगाई। वीरवार को सीआईए-टू ने साइबर सैल की मदद से घटना की कड़ियों को जोड़ते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन गेट से काले रंग की एक्टिवा पर जाते हुए आरोपी मोहित वासी मोती नगर, रोहित वासी अर्जुन गेट, शुभम उर्फ गोलू वासी कलंदरी गेट को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
एसपी पंकज नैन ने सीआईए टू कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़ित रविंद्र गुंबर के पास 30 साल से नौकर संजय कुमार है, जिसके लड़के मोहित ने इस वारदात की पूरी योजना बनाई और अपने साथ साथ दोस्तों को भी इस लूट की योजना में शामिल किया। आरोपी के पास से एक्टिवा, चांदी पाजेब, चांदी चुटकी बरामद कर ली है और आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूट की रकम व सामान बरामद करना है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज है। मामला गंभीर होने पर सीआईए टू को मामले की जांच सौंपी गई।
विज्ञापन
सीआईए-टू ने सेक्टर-13 मकान नंबर 529 में पूजा गुंबर का ब्लाइंड मर्डर व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को काबू किया। पीड़ित रविंद्र गुंबर ने बताया कि आठ जुलाई को ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया गया। उस वक्त उसकी पत्नी पूजा घर पर अकेली थी और वह पटेल मार्केट अपनी दुकान में था। उसी दिन उसकी बेटी का नोएडा से फोन आया कि मां घर वाला फोन नहीं उठा रही है। रविंद्र दुकान से घर पहुंचा तो घर का मेन दरवाजा बंद था तो वह पीछे के दरवाजे से घर में घुसा तो देखा उसकी पत्नी पूजा खून में लथपथ पड़ी थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी का नामालूम व्यक्तियों ने लूट के इरादे से मर्डर कर दिया है।