{"_id":"574c84d34f1c1b0c29109ab8","slug":"minors-who-are-raped-ten-years-imprisonment","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले को दस साल की कैद
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 30 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उस पर दस हजार रुपये जुर्माना भी ठोका है। इसके अलावा, अदालत ने पीड़िता को हर्जाने के रूप में 50 हजार रुपये की राशि देने के आदेश दिए हैं। मामले के अनुसार, 7 जून, 2015 को एक गांव के युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और नाबालिग को धमकाया कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था और आरोपी को गिरफ्तार किया था। मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कत्याल की अदालत ने सोमवार को आरोपी सन्नी दोषी करार देते हुए उसे दस साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने 12 हजार रुपये जुर्माना भी ठोका है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी को आदेश दिए हैं कि वह पीड़िता को हर्जाने के रूप में पचास हजार रुपये देगा।
विज्ञापन