{"_id":"574f27ff4f1c1b4366108e9d","slug":"kick-open-over-money-frozen-roadways-bus-punches","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले पैसों को लेकर रोडवेज बस में जमकर चले लात घूंसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुले पैसों को लेकर रोडवेज बस में जमकर चले लात घूंसे
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में बुधवार के जींद चौक पर खुले पैसों को लेकर हरियाणा रोडवेज की बस में जमकर लात-घूंसे व लाठियां चली। जिसमें बस के ड्राइवर व कंडक्टर को लाठियों से पिटा गया। कंडक्टर और ड्राइवर ने पुलिस को उन पर हमला करने की शिकायत दी है। वहीं दूसरे पक्ष ने ड्राइवर व कंडक्टर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर झगड़ा होने की शिकायत पुलिस को दी है। लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
बुधवार सुबह पानीपत से हरियाणा रोडवेज की बस असंध आ रही थी। बस के परिचालक ने बताया कि जब बस सालवन पहुंची तो वहां से सवारियां चढ़ी। सवारियों ने टिकट के लिए सौ-सौ के नोट दिए। लेकिन खुले पैसे न होने के कारण बकाया असंध बस अड्डे पर जा कर देने के लिए कहा गया। इसके बाद जींद चौंक पर पहुंचने पर सवारियों ने बकाया पैसे मांगे तो उसने बस अड्डे पर पर जाकर पैसे देने की बात कही। तभी उन्होंने दोबारा बकाया मांगा लेकिन कंडक्टर ने फिर से बस अड्डे पर पैसे देने की बात कही तो एक यात्री उसके साथ गाली गलौच करने लगा व मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसके साथ ही दो यात्रियों ने भी उनके ऊपर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें बस चालक भी घायल हुआ है। वहीं यात्री ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बस के परिचालक पर आरोप लगाया है कि जब उसने व उसकी पत्नी ने उससे बकाया पैसे मांगे तो परिचालक ने उसकी पत्नी से गलत हरकत की। साथ ही उसने आरोप लगाया कि चालक व परिचालक ने इसके बाद मुझे, मेरी पत्नी व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को बुरी तरह पीटा। मामले के जांच अधिकारी सुखपाल का कहना है कि हमारे पास दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायत दी है। हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन