फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Servant beaten up for entering home wearing slippers, dies

Karnal: घर में चप्पल पहनकर जाने पर नौकर को बुरी तरह पीटा, अस्पताल ले जाते वक्त बेटे को बताई आपबीती, मौत

Wed, 05 Jul 2023 02:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/कुंजपुरा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल/कुंजपुरा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 05 Jul 2023 02:03 AM IST
सार

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजन शव पोस्टमार्टम हाउस में छोड़कर गए। पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को गिरफ्तारी होने तक उठाने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
Karnal: Servant beaten up for entering home wearing slippers, dies
पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घर में चप्पल पहनकर घुसने पर मालिकों ने 50 वर्षीय नौकर प्रेमचंद को बेरहमी से पीटा था। इस कारण उसकी चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आरोपी मालिकों की गिरफ्तारी न होने पर मंगलवार को परिजन भड़क गए और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को गिरफ्तारी होने तक उठाने से इंकार कर दिया। परिजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। परिजन पोस्टमार्टम हाउस में शव छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे कुंजपुरा के गांव चुर्नी निवासी मृतक प्रेमचंद के परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। डीएसपी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी के आश्वासन के बाद भी परिजन नहीं माने। परिजन शव न उठाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दो बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। जांच चल रही है।
विज्ञापन


पुलिस के इन आश्वासनों पर परिजन नहीं माने। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे, शव को उठा लें। जिस पर परिजनों ने कहा कि जब गिरफ्तार कर लेंगे, तब शव उठा लेंगे। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि 72 घंटे में शव नहीं उठाया तो वे अंतिम संस्कार देंगे। करीब एक घंटे हंगामा चला। जिसके बाद परिजन घर लौट गए। बुधवार सुबह 10 बजे फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल ले जाते वक्त बेटे को बताई थी आपबीती चप्पल पहनकर जाने पर लाठी-डंडों से पीटा
मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि गांव चुर्नी निवासी एक परिवार के घर में पिता प्रेमचंद पिछले 10 वर्ष से काम करते थे। शनिवार की सुबह पांच बजे काम करने गए थे। सुबह करीब छह से सात बजे के बीच मालिक ने कॉल कर उससे कहा कि पिता ने शराब पी रखी है, उसे लेकर जाओ। जब वह मालिक के घर पहुंचे तो पिता अधमरे हालत में थे। उनके सिर, पैर के अंगूठे, गर्दन कई जगहों पर चोट के निशान थे। खून बह रहा था।

चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में पिता को होश आया तो बताया कि घर के अंदर चप्पल पहनकर चले जाने पर मालिक बलविंद, उसके चचेरे भाई सूबेदार परविंदर उसकी पत्नी ने बुरी तरह पीटा। उसी दिन शाम को पिता की मौत हो गई। मंगलवार को शव करनाल लेकर आए, लेकिन मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद केस दर्ज नहीं किया गया। बेटे ने आरोप लगाया कि मालिक पिता से गलत व्यवहार करता था। उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करता था।


मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। दो बार आरोपियों से पूछताछ की जा चुकी है। मामले की जांच चल रही है, जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - तरसेम चंद, एसएचओ, कुंजपुरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed