फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, napa sachiv, chairman, fight, karnal

नपा सचिव व चेयरमैन पति के बीच हाथापाई

Tue, 31 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्श्ूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्श्ूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Tue, 31 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
karnal, napa sachiv, chairman, fight, karnal
FIGHT SHIMLA

विज्ञापन
नगर पालिका इंद्री में सचिव व चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर के पति के बीच मंगलवार को किसी बात को लेकर हुई बहस हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ने एक दूसरे के गले तक पकड़ लिया, एक दूसरे को धक्के भी मारे। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। मामला डीसी के पास पहुंच गया है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल मंत्री के क्षेत्र इंद्री नगर पालिका में इस समय राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं। दोनों पक्ष एक दूसरे पर कार्रवाई के लिए दबाव भी बना रहे हैं। 
मामले के अनुसार, चेयरपर्सन के पति चरणजीत सिंह अपने कार्यालय में दोपहर करीब 12 बजे बैठे थे। इसी दौरान कार्यालय में नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश भी पहुंचे। इस पर चेयरमैन के पति ने सचिव से लोगों के पेंडिंग फाइलें निपटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। बात तू तड़ाक से होते हुए हाथापाई तक पहुंच गई, मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने एक दूसरे को छुड़ाया। झगड़े से पूरे नपा परिसर में हड़कंप की स्थिति मच गई। 
विज्ञापन


क्या कहना है नपा सचिव का
सचिव रवि प्रकाश ने कहा कि चेयरपर्सन का पति चरणजीत सिंह शमशान भूमि की दुकानों को किसी प्राइवेट आदमी के नाम ट्रांसफर करने की बात कह रहा है। मैंने संबंधित संस्था के लीगल दस्तावेज व रजिस्ट्री देने की बात कही, लेकिन कोई लीगल दस्तावेज नहीं है, मैंने गलत काम करने से जवाब दे दिया। इस पर मुझे बंधक बनाने की कोशिश की, उसके बाद मैंने डीसी व एसडीएम को मामले से अवगत कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहना है चेयरमैन के पति का
चरणजीत सिंह का आरोप है कि सचिव जानबूझकर लोगों की फाइल अटकाता है और लोग धक्के खाते रहते हैं। सचिव ने उसके साथ बदतमीजी की है। उन्होंने कहा कि नपा सचिव कार्यालय में कभी-कभी आता है और लोगों के काम नहीं करता है। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायत डीसी को दी है। फिलहाल डीसी मामले की जांच कर रहे हैं।  



रविदास सभा के किसी दस्तावेज को लेकर दोनों में कहासुनी हुई है। रिकॉर्ड चेक कराया जाएगा, अगर ठीक होगा तो कर देंगे और गलत होगा तो नहीं होगा। दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी और जल्द ही विवाद को सुलझा लिया जाएगा। 
अश्वनी मलिक, एसडीएम, इंद्री। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed