फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   karnal, medical collage, abortion baby, karnal

मेडिकल कॉलेज में मिला पांच माह का भ्रूण, मामला दर्ज

Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Mon, 30 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ पूरे देश में बेटियों के संरक्षण का अभियान छेड़ चुके हरियाणा को आज एकबार फिर शर्मसार होना पड़ा। सीएम सिटी स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में सोमवार को लड़की का भ्रूण पाया गया। भ्रूण की सूचना लगते ही पूरे मेडिकल कॉलेज में खलबली मच गई। सुबह करीब 11 बजे अस्पताल स्थित लेबर रूम के पास बने महिलाओं के शौचालय में जब कुछ महिलाएं शौच के लिए गई तो उन्हे वहां एक भ्रूण दिखाई दिया। महिलाओं ने इसकी सूचना तुरंत अस्पताल स्टाफ को दी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल के पोस्मार्टम हाउस से पोस्टमार्टम करराया। पुलिस ने भ्रूण मिलने के मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्हे दोपहर बाद सूचना मिली थी कि अस्पताल के लेबर रूम के पास शौचालय में भ्रूण मिला है। जब मौके पर जाकर देखा तो लगभग पांच माह का लड़की का भ्रूण शौचालय में पड़ा हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस से पोस्टमार्टम करवा दिया है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed