फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Dead body of youth found in front of Gurudwara, suspicion of murder

Karnal: गुरुद्वारा के सामने मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, शरीर पर मिले चोटों के निशान

Tue, 16 Apr 2024 11:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 11:05 PM IST
सार

शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। निखिल शाम को नहर पर घूमने गया था। युवक के पास 1200 अमेरिकी डॉलर व 15 हजार की नकदी थी।

विज्ञापन
Karnal: Dead body of youth found in front of Gurudwara, suspicion of murder
Crime - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के करनाल शहर के कैथल रोड स्थित गुरुद्वारा के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 19 वर्षीय निखिल निवासी यमुना विहार, करनाल के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर परिजनों ने अज्ञात पर हत्या के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


मृतक के पिता ईश्वर सिंह ने बताया कि उसका बेटा ढांड गांव में अपने मामा के सैलून पर काम करता था। वह 14 अप्रैल को ही दिल्ली से अपने घर करनाल आया था। वे यहां पर करीब आठ साल से रह रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वे कतलाहेड़ी गांव में रहते थे। पिता ने बताया कि निखिल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। 14 अप्रैल को वह दिल्ली से आया तो उसके पास करीब 1200 अमेरिकी डॉलर व 15 हजार रुपये नकद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाने के बाद वह नहर पर घूमने गया था, काफी देर बाद जब नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तभी उन्हें पता चला कि एक युवक का शव कैथल रोड पर गुरुद्वारे के सामने पड़ा है। जब वे उसे देखने गए तो उन्हें निखिल की लाश मिली। जिसके शरीर पर चोटें के निशान थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी जेब से नकदी व मोबाइल गायब था।

कुछ दिनों बाद जाना था अमेरिका
मृतक के पिता ने बताया कि उसका भाई अमेरिका में रहता है। उसने निखिल को अमेरिका बुलाया था और वह कुछ दिन बाद अमेरिका जाने वाले था लेकिन होनी को कुछ और मंजूर था।

 
पुलिस को देर रात कैथल रोड पर गुरुद्वारे के पास एक युवक का शव मिला था। जिसका आज पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। -सुशील कुमार, थाना प्रभारी, रामनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed