फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Committed suicide by jumping into the canal, accused ASI of beating him

Karnal: नहर में कूदकर दी जान, एएसआई पर लगाए पीटने के आरोप, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

Thu, 22 Aug 2024 05:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 05:34 PM IST
सार

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोबाइल में सुसाइड नोट मिला है। 

विज्ञापन
Karnal: Committed suicide by jumping into the canal, accused ASI of beating him
मृतक का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में पुलिस कर्मचारी से आहत होकर एक व्यक्ति द्वारा नहर में कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। सुभाष गेट निवासी 30 वर्षीय मृतक अमित के परिजनों का आरोप है कि अमित ने अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट छोड़ा हुआ है।
विज्ञापन


जिसमें सेक्टर-4 चौकी में पुलिस कर्मचारी एएसआई पर आरोप लगाए हैं कि उसने एक व्यक्ति कालू से रुपये लेकर चौकी में उनको पीटा है। यह पिटाई पुलिस कर्मचारी ने उनके दोस्तों के सामने की है।
विज्ञापन


जिससे वह आहत था। इसके चलते उन्होंने नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका शव जींद में नहर में मिला था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ण लेक के समीप मिली थी स्कूटी
मृतक के भाई राहुल ने बताया कि 16 अगस्त को उसके भाई अमित के पास सेक्टर-4 चौकी में तैनात एएसआई सुरेश कुमार का फोन आया था और चौकी में बुलाया था। वह अपने दोस्तों के साथ चौकी गया तो उस पुलिस कर्मचारी ने उसे बुरी तरह पीटा और कहा कि जो बयान लिखे हुए हैं इनपर हस्ताक्षर कर। इसी से परेशान होकर अमित स्कूटी पर सवार होकर घर से चला गया था। इसके बाद उसकी स्कूटी कर्ण लेक के समीप नहर के किनारे मिली थी।

स्कूटी में ही उसका मोबाइल था और मोबाइल में ही सुसाइड नोट था। जिसमें उसने एएसआई व कालू नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाए हैं।  सिटी थाना पुलिस ने अमित के गुमशुदा होने की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद अमित का शव जींद में नहर में मिला था।


सुभाष गेट के रहने वाले अमित का शव जींद में नहर में मिला था। जिसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने जो आरोप लगाए है, उसकी जांच की जा रही है। -सुल्तान सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed