फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Clash between police and farmers over the dispute of installing electric poles

Karnal: बिजली खंभे लगाने के विवाद में पुलिस-किसानों में झड़प, एथेनॉल फैक्टरी में आपूर्ति के लिए लगाने थे खंभे

Sat, 13 Jan 2024 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 12:39 AM IST
सार

पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खंभे लगाने का कार्य किया गया।

विज्ञापन
Karnal: Clash between police and farmers over the dispute of installing electric poles
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के इंद्री क्षेत्र के कादिराबाद गांव के पास निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री में बिजली आपूर्ति के खंभे लगाने को लेकर किसान और प्रशासन आमने-सामने हो गए। प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए किसानों ने खंभे लगाने का विरोध किया। इस पर किसानों व पुलिस प्रशासन में झड़प हो गई।

विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि फैक्ट्री में भादसों पावर हाउस से बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए करीब 58 लाख का एस्टीमेट तैयार हुआ था। सीधी सप्लाई भादसों सड़क से होते हुए फैक्ट्री तक आनी थी। एस्टीमेट अधिक राशि का होने के कारण फैक्ट्री संचालकों ने प्रशासन से मिलीभगत कर इसे रद्द करवा दिया। अब दोबारा से करीब आठ लाख का एस्टीमेट पास करवाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति किसानों के खेतों के बीचों बीच जाएगी। किसानों का कहना है कि यह सरासर गलत है।
विज्ञापन


फैक्ट्री के बिजली खंभे लगाने के लिए सुबह के समय ही प्रशासन दल बल के साथ पहुंच गया। किसानों को मामले की भनक लगी तो भाकियू नेता मनजीत लालर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौके पर पहुंच गए और बिजली खंभे लगाने का विरोध करने लगे। प्रशासन नहीं माना पर खंभे लगाने पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अशोक कुमार व डीएसपी सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान नहीं माने, जिसके बाद प्रशासन ने कई किसानों को अपनी हिरासत में ले लिया और बिजली खंभे लगाने शुरू कर दिए।


किसानों को नहीं मिले नोटिस
किसानों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन फैक्ट्री संचालकों के साथ मिला हुआ है। नियमानुसार खेतों में बिजली खंभे लगाने से पूर्व किसानों को बिजली निगम की ओर से नोटिस दिए जाते हैं लेकिन उन्हें विभाग की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला। जिस कारण उनके खेतों में खड़ी फसल खंभे लगाने की वजह से तबाह हो चुकी है।

सभी बिजली पोल एस्टीमेट के अनुसार ही लगाए गए है। पूरा कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। - युवराज सिंह, एसडीओ बिजली निगम इंद्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed