फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Karnal: Attempt to steal in inspectors house, escaped after hearing people outside the house

Karnal: इंस्पेक्टर के घर में चोरी का प्रयास, घर के बाहर लोगों की आहट सुनकर हुआ फरार

Mon, 26 Aug 2024 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:51 PM IST
सार

जिस समय चोर वारदात को अंजाम दे रहे थे घर के बाहर लोगों की आहट सुनकर दीवार फांदकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Karnal: Attempt to steal in inspectors house, escaped after hearing people outside the house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स, दिल्ली के इंस्पेक्टर के सीएचडी सिटी स्थित घर में चोरी का प्रयास किया गया।  सीएचडी सिटी करनाल निवासी मनोज नरवाल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह 14, 15 व 16 अगस्त को अपने परिवार के साथ घूमने गया था। जब वह परिवार सहित 17 अगस्त की देर रात 2.40 बजे घर पर पहुंचा तो किसी ने उसके घर के पीछे बैक यार्ड का सीसीटीवी तोड़ घर में प्रवेश किया और घर के पीछे की खिड़की व दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मनोज नरवाल ने बताया कि चोर उसके घर के अंदर सीसीटीवी तोड़ने के बाद घुसे। घटना के अगले दिन पड़ोस के अन्य घरों में लगे सीसीटीवी की जांच की तो एक आई-10 गाड़ी 17 अगस्त की रात को 1.36 बजे सीएचडी सिटी के बीच वाले गेट से अंदर आई और 1.40 बजे उनके घर के पीछे वाले प्लॉट के सामने आकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


उसके बाद कार सवार चोर ने रात को 1.46 बजे उनके घर पर पीछे वाला सीसीटीवी तोड़ दिया और पीछे बैक यार्ड से घर में प्रवेश किया। चोर ने घर के बैक यार्ड में घुसने के बाद 54 मिनट तक खिड़की व दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। चोर के भागने का वीडियो पड़ोसी के घर के कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed