फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Kalrm two sides in the dispute, including eight women wounded

कालरम में दो पक्षों में झगड़ा, महिला समेत आठ घायल 

Sun, 01 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sun, 01 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन

 गांव कालरम में मामुली-सी कहासुनी को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में एक महिला सहित लगभग आठ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए घरौंडा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक पक्ष का आरोप है कि मेडिकल के समय दूसरे पक्ष ने उन पर अस्पताल में ही हमला बोल दिया। जिससे ड्यूटी पर तैनात महिला डॉक्टर व नर्स ने भागकर अपनी जान बचाई। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को की है।

विज्ञापन


रविवार को गांव कालरम में रविदास चौक पर कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। जिसमें लगभग चार लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। झगड़े में एक पक्षक युवक राजेश, राकेश, शेखर, सागर, तरसेम को गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे पक्ष के शिवा, मोहित महिला सोना घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि जिस समय वे अस्पताल में अपना उपचार करवा रहे थे तो दूसरे पक्ष के लोग अस्पताल में आ पहुंचें और उन पर हमला बोल दिया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि गुरू रविदास चौक पर गांव के कुछ युवको के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में किसी के साथ कोई झगड़ा नही किया। 
विज्ञापन


सीएचसी में नही कोई सुरक्षा : एमओ 
डॉ. बलबीर का कहना है कि घरौंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लड़ाई-झगड़े का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी सीएचसी के अंदर कई बार लाठी व डंडे चल चुके है, लेकिन अस्पताल में किसी प्रकार की कोई सुरक्षा न होने के कारण डॉक्टरों व नर्सों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच जारी-एसएचओ    
हीं मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया का कहना है कि गांव कालरम में दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed