फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Inter-gang busted booty

अंतर्राज्यीय लूट गैंग का भंडाफोड़

Fri, 16 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 16 Oct 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Inter-gang busted booty

वाहन में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले एक अंतर्राज्यीय लूट गैंग का भंडाफोड़ करनाल पुलिस ने किया है। जिस गाड़ी पर आरोपी लोगों को लिफ्ट देते थे, वह गाड़ी भी चोरी की होती थी तथा उस पर असली की जगह नकली नंबर प्लेट भी लगाई जाती थी। जिससे वो पुलिस की पकड़ में ना आ सके। लूटपाट कर लोगों को सुनसान एरिया में छोड़ते थे। इस तरह लूटपाट करने वाले गैंग के पांच आरोपियों को सीआईए वन टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने 23 वारदातें कबूली हैं। इसमें 3 लाख 65 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की अंगूठी भी मिली हैं। इनमें से 10 से 12 वारदात हरियाणा में की हुई हैं। इसका खुलासा गुरुवार ंकंो एसपी पंकज नैन ने सीआईए वन कार्यालय में प्रेसवार्ता करके किया। एसपी पंकज नैन ने बताया कि ये सभी आरोपी पहले से ही नामी मुजरिम हैं तथा सभी पर पंजाब और हरियाणा में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गगन निवासी लुधियाना, हरविंदर उर्फ हैप्पी निवासी मोहाली, श्रीपाल निवासी सरहिंद, आनंद उर्फ गोल्डय निवासी मोहाली तथा गुड्डू कश्यप निवासी संभल हालिया पता जीरकपुर के रूप में हुई है। इनमें गगन पर करीब 30 केस दर्ज है तथा पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में वह मोस्ट वांटेड अपराधी है। हरविंदर पर हत्या सहित कई मामले पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से दो देसी पिस्तौल, दो लाठी, डंडे इस्तेमाल की गई चोरी की गाड़ी व फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाइंड केस को सुलझाया
जिस तरह से एसपी पंकज नैन ने मामले का खुलासा किया है, उससे साफ पता चलता है कि पुलिस के पास आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई ठोस जानकारी नहीं थी क्योंकि न तो ये आरोपी हरियाणा के थे, न ही किसी भी शिकायत में इनका नाम बताया गया था और जिस गाड़ी का उपयोग इन्होंने वारदात के लिए किया, वह चोरी की तो थी ही ,साथ ही इस पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी थी। पांच आरोपियों ने कबूला है कि अभी तक उन्होंने 23 वारदातें की है। पुलिस की मानें तो अभी भी पकड़े गए आरोपियों से और वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। एसपी पंकज नैन ने कहा कि उन्होंने बेहद कम समय में आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।

ऐसे पकड़े गए आरोपी
सीआईए-वन को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-4 के पार्क में कुछ युवक एक ट्वेरा गाड़ी में सवार हैं। जिनके पास हथियार हैं और वो डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर सीआईए-1 की टीम ने रेड करके आरोपी गगन उर्फ सागर वासी मोहल्ला सलेन टापरी सब्जी मंडी लुधियाना, हरविंद्र उर्फ हैप्पी वासी डेरा बस्सी, श्रीपाल उर्फ डिजायर वासी बुचडी जिला सरहंद, आनंद उर्फ गोल्डी वासी लालडू, गुड्डू वासी संभल यूपी हाल किरायेदार जरीकरपुर को सेक्टर चार पार्क से पकड़ा।

इनसे हुई थी वारदात
एसपी पंकज नैन ने बताया कि 4/5 अक्टूबर की रात को आईटीआई चौक से एक व्यक्ति तुषार सैनी वासी बसंत विहार को लिपट देने के बहाने ले गया और उससे 3000 रुपये छीन कर उसको रास्ते में उतार दिया। 5 अक्टूबर को निर्मल कुटिया चौक से एक व्यक्ति अर्पण कम्बोज वासी सेक्टर-13 अर्बन स्टेट से 5 हजार रुपये छीने व एटीएम पर ले जाकर उनसे 20 हजार रुपये सब्जी मंडी करनाल से निकलवा कर उससे रास्ते में उतार दिया।


5 अक्टूबर को सेक्टर-6 से दीपक वासी सनौली रोड पानीपत को लिफ्ट देकर उससे 5000 रुपये व एटीएम से 14 हजार रुपये निकलवा कर रुपये छीन कर उसको रास्ते में उतार दिया। इसके अलावा सभी ने मिलकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, खन्ना, गोविन्द गढ, जीरकपुर में 20 वारदातों को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed