फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Indecency with Sarpanch in Karnal, two suspended including SHO, station in charge transferred to non district

करनाल में सरपंच से अभद्रता पड़ी भारी: एसएचओ सहित दो निलंबित, थाना प्रभारी का गैर जिले में तबादला

Mon, 12 Jun 2023 12:08 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 12 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

करनाल में सीएम मनोहर लाल ने एक मामले में एसएचओ मनोज कुमार व एसआई महावीर को निलंबित कर दिया है और एसएचओ सिटी कमलदीप राणा का पानीपत तबादला कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारियों को सरपंच के साथ अभद्रता महंगी पड़ गई।

विज्ञापन
Indecency with Sarpanch in Karnal, two suspended including SHO, station in charge transferred to non district
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल में सरपंच से अभद्रता करना पुलिस कर्मचारियों को भारी पड़ गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार, उपनिरीक्षक महावीर को निलंबित कर दिया, वहीं सिटी थाना प्रभारी कमलदीप राणा का गैर जिले में तबादला कर दिया है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
नगला मेघा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत जब एक पक्ष ने सदर थाने में जाकर की। इत्तेफाक से इस समय सरपंच सुधीर कुमार भी थाने आए थे। एसएचओ मनोज कुमार ने जब सरपंच से गांव में विवाद होने के बारे में पूछा तो सरपंच ने जानकारी होने से मना कर दिया। शाम को दूसरा पक्ष थाने पहुंचा और विवाद होने की बात कही तो एसएचओ ने इसका गुस्सा सरपंच पर निकाल दिया। एसएचओ गांव पहुंचे तो भी सरपंच कहीं और गए थे।
विज्ञापन


एसएचओ सिटी कमलदीप राणा का पानीपत तबादला
आरोप है कि थाना प्रभारी ने सरपंच को फोन कर उनसे अभद्रता की। एक एसआई ने भी अभद्रता की। इसकी जानकारी सरपंच ने भाजपा नेताओं से की तो मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया गया। सिटी थाना प्रभारी की भी शिकायतें मुख्यमंत्री से की गई। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर एसएचओ मनोज कुमार व एसआई महावीर को निलंबित कर दिया है और एसएचओ सिटी कमलदीप राणा का पानीपत तबादला कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed