{"_id":"645f211e315d64a80f08bfd7","slug":"increase-in-cases-of-burning-of-wheat-straw-in-karnal-fatehabad-kaithal-jind-and-sirsa-are-ahead-2023-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Karnal: गेहूं के फाने जलाने के मामलों में बढ़ोतरी, फतेहाबाद, कैथल, जींद और सिरसा रहे आगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: गेहूं के फाने जलाने के मामलों में बढ़ोतरी, फतेहाबाद, कैथल, जींद और सिरसा रहे आगे
Sat, 13 May 2023 12:15 PM IST
नवीन दलाल
कुशाग्र मिश्रा, करनाल (हरियाणा)
कुशाग्र मिश्रा, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 13 May 2023 12:15 PM IST
सार
हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र की ओर से सेटेलाइट के जरिए प्रदेश में फाने जलाने की मॉनीटरिंग की जाती है, जिसका डाटा हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रतिदिन भेजा जाता है। इन आंकड़ाें के मुताबिक एक अप्रैल से 11 मई तक प्रदेश में फाने जलाने के 1673 मामले सामने आए।
विज्ञापन
जलती पराली।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में गेहूं के फाने जलाने के मामले दो मई के बाद अचानक बढ़ गए हैं। एक अप्रैल से 11 मई तक 41 दिन के आंकड़ों के मुताबिक 84 फीसदी मामले सिर्फ बीते 10 दिन में ही आए हैं। इन 10 दिनों में गेहूं के फाने जलाने के सबसे ज्यादा मामले फतेहाबाद में सामने आए हैं। जिसके बाद सिरसा, करनाल, कैथल और जींद हैं। इन जिलों में से 124 से लेकर 248 जगहों पर फाने जलाने के केस सेटेलाइट ने पकड़े हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में फाने जलाने के 1673 मामले सामने आए
हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र की ओर से सेटेलाइट के जरिए प्रदेश में फाने जलाने की मॉनीटरिंग की जाती है, जिसका डाटा हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रतिदिन भेजा जाता है। इन आंकड़ाें के मुताबिक एक अप्रैल से 11 मई तक प्रदेश में फाने जलाने के 1673 मामले सामने आए, इनमें से 1407 मामले दो से 11 मई के दौरान के हैं। एक अप्रैल से एक मई तक फाने जलाने के महज 266 मामले आए थे।
विज्ञापन
पिछले 10 दिन की जिलावार स्थिति
अंबाला में 59, भिवानी में 16, चरखीदादरी में तीन, फरीदाबाद में सात, फतेहाबाद में 248, बहादुरगढ़ में एक, हिसार में 89, झज्जर में 30, जींद में 124, कैथल में 169, करनाल में 180, कुरुक्षेत्र में 41, नूह में चार, रोहतक में 66, पंचकूला में एक, पानीपत में 83, पलवल में एक, रेवाड़ी में दो, सिरसा में 185, सोनीपत में 85 और यमुननगर में 15 जगहों पर फाने जलाए गए।
विज्ञापन
प्रदेश में दो से 11 मई तक दिनवार स्थिति
प्रदेश भर में दो मई को 38, तीन मई को 12, चार मई को 94, पांच मई को 368, छह मई को 224, सात मई को 194, आठ मई को 133, नौ मई को 34, 10 मई को 124 और 11 मई को 186 फाने जलाए जाने के मामले आए।
यहां शतक पार
जिला फाने जलाने के केस
फतेहाबाद 261
सिरसा 232
करनाल 194
कैथल 177
जींद 137
सोनीपत 116
हिसार 105
नोट: एक अप्रैल से 11 मई तक
यहां गनीमत, जिला फाने जलाने के केस
बहादुरगढ़ 09
नूह 08
चरखी दादरी 05
रेवाड़ी 03
पंचकूला 01
महेंद्रगढ़ 00
नोट : एक अप्रैल से 11 मई तक
यहां खतरे की घंटी, जिला फाने जलाने के केस
पानीपत 95
रोहतक 78
अंबाला 63
झज्जर 56
कुरुक्षेत्र 48
पलवल 27
यमुनानगर 23
भिवानी 20
फरीदाबाद 15
नोट: एक अप्रैल से 11 मई तक
अधिकारी के अनुसार
पिछले 10 दिन से गेहूं के फाने जलाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इन पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। इसे रोकने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। - शैलेंद अरोडा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, करनाल।
फतेहाबाद 261
सिरसा 232
करनाल 194
कैथल 177
जींद 137
सोनीपत 116
हिसार 105
नोट: एक अप्रैल से 11 मई तक
यहां गनीमत, जिला फाने जलाने के केस
बहादुरगढ़ 09
नूह 08
चरखी दादरी 05
रेवाड़ी 03
पंचकूला 01
महेंद्रगढ़ 00
नोट : एक अप्रैल से 11 मई तक
यहां खतरे की घंटी, जिला फाने जलाने के केस
पानीपत 95
रोहतक 78
अंबाला 63
झज्जर 56
कुरुक्षेत्र 48
पलवल 27
यमुनानगर 23
भिवानी 20
फरीदाबाद 15
नोट: एक अप्रैल से 11 मई तक
अधिकारी के अनुसार
पिछले 10 दिन से गेहूं के फाने जलाने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इन पर लगाम लगाने के लिए कृषि विभाग जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। इसे रोकने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। - शैलेंद अरोडा, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, करनाल।