फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband electrocuted to death to grab insurance money in Karnal

Karnal: बीमा की रकम हड़पने के लिए पति की करंट लगाकर हत्या, महिला के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 09 Feb 2023 11:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 11:36 PM IST
सार

आरोप है कि पांच जनवरी को महिला ससुराल आई और जेवरात व कीमती सामान लेकर चली गई। 12 जनवरी को पंचायत में महिला और उसके मायके वालों ने जमीन में हिस्सा मांगा। हिस्सा देने से मना किया तो दुष्कर्म के मामले में फंसाने का दबाव बनाया।

विज्ञापन
Husband electrocuted to death to grab insurance money in Karnal
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के करनाल में बीमा पॉलिसी के रुपये हड़पने के लिए महिला पर करंट लगाकर पति की हत्या करने का आरोप है। परिजनों के अनुसार पति की मौत के बाद महिला जेवरात और कीमती सामान लेकर मायके चली गई। वहीं बाद में महिला ने ससुर से जमीन में हिस्सा मांगा। ससुराल पक्ष के विरोध करने पर महिला ने ससुर पर दुष्कर्म के केस में फंसाने का दबाव बनाया। पुलिस ने 302 के तहत महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बड़ा गांव निवासी रोशन लाल ने बताया कि उसके बेटे संदीप की शादी 2014 में कमालपुर रोड़ान की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। वह शादी के बाद से परिवार से झगड़ा करने लगी। महिला को ससुराल वालों ने रहने के लिए अलग मकान भी दिया। शादी के करीब छह साल बाद तक महिला की संतान नहीं हुई। बाद में टेस्ट ट्यूब के जरिए बेटी हुई। इसके बाद पति संदीप की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार को लगा कि यह एक दुर्घटना थी। 
विज्ञापन


पांच जनवरी को महिला ससुराल आई और जेवरात व कीमती सामान लेकर चली गई। 12 जनवरी को पंचायत में महिला और उसके मायके वालों ने जमीन में हिस्सा मांगा। हिस्सा देने से मना किया तो दुष्कर्म के मामले में फंसाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में जब मृतक के परिवार वालों को बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने का पता चला तो महिला पर शक हुआ। उन्होंने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर सेक्टर-32 33 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed