{"_id":"570d57684f1c1b18124a6b9c","slug":"high-court-school-bus-cheking-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के आदेश पर की स्कूल बसों की चेकिंग, मिली खामियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईकोर्ट के आदेश पर की स्कूल बसों की चेकिंग, मिली खामियां
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
मेंटेनेंस न होने से होती हैं दुर्घटनाएं
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों पर मंगलवार को आरटीए की टीम ने विभिन्न स्कूली बसों की चैकिंग की है। चैकिंग के दौरान कई बसों में खामियां मिली हैं। विभाग द्वारा सभी स्कूलों के प्रबंधन को स्कूली वाहन पॉलिसी के नियमों का पाल करने के निर्देश दिए हैं तथा मनमानी करने वाले स्कूलों सबक सिखाने की भी तैयारी कर ली है। आरटीए की टीम ने शिक्षा स्तर शुरू होते ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर बसोें की चैकिंग की है। विभाग को इस कदम ने मनमानी करने वाले स्कूलों को करारा झटका भी लगा है। विभाग ने इस बार सीधे शब्दों में स्कूलों को निर्दश देकर किसी प्रकार की मनमानी के बर्दाश्त न करने की बात कही। जांच टीम में पुलिस अधीक्षक की तरफ यातायात थाना प्रबंधक अपनी टीम सहित परिवहन विभाग की तरफ से अनिल कुमार मोटर वाहन निरीक्षक, जोगिंद्र ढुल, स्कूल प्रशासक राधे मोहन गर्ग मौजूद रहे।
आरटीए द्वारा दिसंबर माह में सभी स्कूलों के मुखिया की बैठक लेकर बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने व बसों के बाहर सेफ्टी गार्ड लगाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा जिन बसों में छात्राएं सफर करती हैं, उनमें महिला सहायक, सीटों के मुताबिक छात्रों को बस में बिठाने के हिदायतें थी। लेकिन अधिकत स्कूलों ने अभी तक इन शर्तों को पूरा नहीं किया है। विभाग ने अब नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इसके लिए एक स्पेशल टीम का भी गठन किया है। जो निरंतर बसों की चैकिंग करेगी। जिन बसों में स्कूल वाहन पॉलिसी की सभी शर्तें पूर्ण नहीं होगी, विभाग द्वारा उन बसों को इंपाउंड किया जाएगा।
एससीपीसीआर ने की स्कूल बसों की चेकिंग
हाईकोर्ट के निर्देशों पर मंगलवार को सुनीता देवी सदस्य एससीपीसीआर (स्टेट कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राईट) हरियाणा ने करनाल का दौरा कर विभिन्न स्कूलों की बसों की चैकिंग गई। टीम द्वारा डीपीएस स्कूल की 42 बसो का सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी के तहत निरिक्षण किया गया, जिसमें सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा जीपीएस सिस्टम, स्पीड गर्वनर रिफ्लेलैक्टर टैप व सभी ड्राईवर/कंडक्टर वर्दी में पाए गए। केवल चार बसों पर चाईल्ड हैल्प लाईन नंबर नहीं पाए। जोकि मौके पर मौजूदा स्कूल प्रबंधक को आदेश दिए कि उक्त बसो पर चाईल्ड हैल्प नम्बर लिखवाए जाए । दो बसो पर रुट बोर्ड नही पाया गया जो मौके पर ही लगवाया गया।
विज्ञापन
चैकिंग रहेगी जारी, नहीं होगी लापरवाही सहन
आरटीए सचिव प्रधुमन सिंह ने बताया कि अब स्कूल बसों की चैकिंग निरंतर जारी रहेगी। जिस भी स्कूल बस सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी के नियमों का उल्लंघन करती पाई गई तो उसे इंपाउंड किया जाएगा।