{"_id":"670e512c04deb1d7690ca6c6","slug":"haryana-two-managers-and-one-commission-agent-died-in-karnal-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: करनाल में दौ मैनेजर एक आढ़ती की मौत, दो ने हादसों में गवांई जान तो एक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: करनाल में दौ मैनेजर एक आढ़ती की मौत, दो ने हादसों में गवांई जान तो एक का शव फंदे से लटका मिला
Tue, 15 Oct 2024 04:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:55 PM IST
सार
करनाल में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन मौत होने का मामला सामने आया है। एक मामले में जन्मदिन से एक दिन पहले कंपनी के मैनेजर का फंदे पर शव लटका मिला है। वहीं एक मामले में रोड रोलर चालक की टक्कर से बाइक सवार मैनेजर की मौत हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के घरौंडा में फ्लाईओवर पर एक रोड रोलर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शिकायत में पानीपत के गांव दहर निवासी गुलशन ने बताया कि उसका बड़ा भाई धीरज गांव कुटेल में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह शाम को बाइक पर सवार होकर घर आता था। 14 अक्तूबर को उसका भाई धीरज बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था तो घरौंडा फ्लाईओवर पर एक नए रोड रोलर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस दौरान उसे गंभीर चोट लग गई। राहगीर उसे अस्पताल लेकर गए तो वहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे पानीपत के कए अस्पताल में दाखिल कराया तो वहां उसने दम तोड़ दिया। उसके भाई की बेटियां हैं। जो घर पर अपने पिता का इंतजार कर रही थी। घरौंडा थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जन्मदिन से एक दिन पहले फंदे पर लटका मिला कंपनी का मैनेजर का शव
करनाल शहर के सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी में एक युवक ने जन्मदिन से एक दिन पहले ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और एफएसएल टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की है।
परिजनों के अनुसार 31 वर्षीय कर्ण पिछले कुछ महीनों से सिग्नेचर ग्लोबल सोसाइटी के दूसरे फ्लोर अपनी मां के साथ रह रहा था। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे कर्ण बाहर गुमकर घर आया था। उसकी मां सपना पकौड़े बना रही थी। कर्ण घर आते ही कमरे में चला गया। गेट बंद कर लिया। पकौड़े बनने के बाद वह कर्ण को बुलाने गई तो उसने कर्ण को पकोड़े खाने के लिए बुलाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।
इसके बाद वह उसके कमरे की तरफ गई और दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। फिर उसने खिड़की से देखा तो कर्ण कमरे में पंखे से लटका हुआ था। जिसे देखकर उसके पांव तले की जमीन खिसक गई और उसने आस पड़ोस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई।
कर्ण मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है। बचपन में ही कर्ण के पिता की मौत हो गई थी। करीब 3 महीने पहले उसका बेटा एक कंपनी में मैनेजर के पद पर आया था। कंपनी का काम अधिक होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। 16 अक्तूबर को कर्ण का जन्मदिन था। सदर थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया है। आत्महत्या के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। इसकी अभी जांच की जा रही है।
पुलिया से टकराने पर पलटी कार, आढ़ती की मौत
करनाल के गांव कतलाहेड़ी के समीप अनियंत्रित कार चालक की पुलिया से टक्कर हो गई और कार पलट गई। इस कारण कार सवार आढ़ती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि आढ़ती राजीव करनाल में सेक्टर-6 में रहता था। उसकी असंध में आढ़त की दुकान है।
मूल रुप से वह असंध का ही रहने वाला था। सोमवार रात को वह अनाज मंडी असंध से कार में सवार होकर घर वापस आ रहा था। जब वह कतलाहेड़ी गांव के समीप पहुंचा तो उसकी कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकरा गई। टक्कर लगते ही कार पलट गई और राजीव की जान चली गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को हादसे की सूचना दी। राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर राजीव को कार से बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल कराया। इस दौरान कार में आग भी लग गई। डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। राजीव के दो बच्चे है। इनमें एक लड़का और लड़की। घर में एक बूढ़ी मां भी है।