फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Gangster Sachin conspired to kill two businessmen in Karnal from jail

Haryana: जेल में बैठकर गैंगस्टर सचिन ने रची करनाल में दो कारोबारियों को मारने की साजिश

Sat, 02 Dec 2023 06:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 06:05 PM IST
सार

पुलिस ने शूटर को 26 अक्तूबर को पांच पिस्तौल और कारतूस के साथ नमस्ते चौक से गिरफ्तार किया था। सीआईए-वन ने गैंगस्टर सचिन भिवानी को राजस्थान से चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लेने के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन
Haryana: Gangster Sachin conspired to kill two businessmen in Karnal from jail
Crime - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान की जेल में बैठकर लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर सचिन भिवानी ने करनाल के दो कारोबारियों पर हमला करने की साजिश रची थी। इनमें एक कारोबारी तरावड़ी और दूसरा करनाल के सिटी थानाक्षेत्र का था। गैंगस्टर ने कारोबारियों पर हमला कराने के लिए गैंग से जुड़े जिला भिवानी के तोशाम निवासी संदीप कुमार उर्फ बब्बल से करार किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने उक्त शूटर को 26 अक्तूबर को पांच पिस्तौल और कारतूस के साथ करनाल के नमस्ते चौक से गिरफ्तार किया था। बताते हैं कि राजस्थान की जेल में बैठकर सचिन भिवानी हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब, राजस्थान और दिल्ली में नेटवर्क चला रहा है और फोन के जरिए अपने गुर्गाें से करार कर कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा है।
विज्ञापन


वहीं दहशत फैलाने के इरादे से उन पर गोलियां चलवा रहा है। करनाल की सीआईए-वन ने गैंगस्टर सचिन भिवानी को राजस्थान से चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर लिया था जिसमें यह खुलासा हुआ। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिग्नल एप के जरिये गुर्गों से करता था बात
जानकारी के मुताबिक सचिन भिवानी जेल में बैठकर टेलीग्राम एप की तरह सिग्नल एप के जरिए अपने गुर्गों से बात करता था। करनाल पुलिस को यह जानकारी गिरफ्तार किए गए उसके साथी संदीप कुमार उर्फ बब्बल ने दी थी। इस एप वाले मोबाइल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस राजस्थान की जेल में गई थी लेकिन मोबाइल फोन बरामद नहीं हो सका था। इस एप की खास बात ये है कि इसमें कॉल डिटेल का कोई रिकॉर्ड नहीं होता है।

सचिन भिवानी पर 12 से अधिक केस
गैंगस्टर सचिन भिवानी पर डकैती, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट, हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी, फिरौती, पुलिस टीम पर हमला, जान से मारने की धमकी सहित कई संगीन धाराओं के तहत 12 से अधिक केस हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में दर्ज हैं। अभी कुछ दिन पहले एसटीएफ ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार आरोपियों को करनाल से पकड़ा था। राजस्थान की जेल में बंद सचिन भिवानी को अगस्त में भी करनाल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से तीन दिन तक पूछताछ की थी।

शूटरों को छिपाने का आरोप
सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आरोपी सचिन भिवानी को गिरफ्तार किया था। सचिन पर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों को छिपाने में मदद करने का आरोप लगा था। वह राजस्थान में लारेंस बिश्नोई गैंग-गोल्डी बराड़ गैंग का मुखिया है। उस पर राजस्थान में कई केस दर्ज हैं। सचिन भिवानी जेल में रहते हुए हथियार मुहैया करा रहा है। साथ ही कारोबारियों से रंगदारी और फिरौती मांगी जा रही है।


राजस्थान की जेल में बंद सचिन भिवानी ने करनाल में कारोबारियों पर हमला करने की साजिश रची थी। कारोबारी यदि पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हैं तो उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी। - शशांक कुमार सावन, एसपी, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed