फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   gangrape,karnal gangrape, women,karnal

सोनीपत की महिला के साथ करनाल के होटल में गैंग रेप

Thu, 21 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Thu, 21 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

जिला सोनीपत की एक महिला के साथ तीन युवकों ने करनाल के एक होटल में गैंग रेप किया। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिला के एक गांव की महिला की पिछले कई दिनों से असंध निवासी जस्सी के साथ बातचीत हो रही थी। बुधवार को जस्सी ने उस महिला को मिलने के लिए करनाल बुलाया। महिला के करनाल पहुंचने पर जस्सी उसे अपनी बाइक पर बैठाकर मॉडल टाउन स्थित एक होटल में ले गया।
विज्ञापन


जहां उसने महिला के साथ कथित रेप किया तथा अपने दो अन्य साथियों को भी फोन कर बुला लिया। फिर तीनों ने मिलकर महिला के साथ गैंग रेप किया। महिला की तबीयत खराब होने पर जस्सी महिला को एक ऑटो में बैठाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। महिला की तबीयत ज्यादा खराब होने पर ऑटो चालक ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। जहां महिला ने डॉक्टरों व पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी पंकज नैन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म और कुकर्म दोनों हुए हैं।  स्पेशल स्टाफ के कर्मबीर को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed