{"_id":"8117ae902826854757ef0190d25da4fb","slug":"gangrap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर युवती से गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर युवती से गैंग रेप
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर सेंटर
विज्ञापन
जा रही युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया
है। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर पांच आरोपियों को
गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट
में पेश कर जिला जेल भेज दिया गया है।
महिला थाना इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने बताया कि एक युवक ने 15 सितंबर को शिकायत दी थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी बहन को अगवा कर ले गए हैं। आरोपियों ने उसकी बहन की सेहली को भी अगवा करने का प्रयास किया था, लेकिन वह उनके चंगुल से बच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगवा दिया। जांच में युवती के मोबाइल की लोकेशन नहर के पास स्थित खेतों की मिली।
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को बरामद किया। युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसके साथ छह युवकों ने दुराचार किया है, लेकिन युवती किसी भी आरोपी युवक की पहचान नहीं बता पाई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने 19 सितंबर को शांतिनगर वासी सुभाष, गगन, एकता कालोनी वासी विकास, न्यू प्रेम नगर वासी मंगल और इश्मीत उर्फ शिवा को काबू किया। इस मामले में यूपी निवासी अमित फरार है।