फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Front of a luxurious hotel in Tarawadi was destroyed by a bulldozer

Haryana: तरावड़ी में नशा कारोबारी के आलीशान होटल पर चला बुलडोजर, फ्रंट किया ध्वस्त

Fri, 23 Sep 2022 01:11 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 01:11 AM IST
सार

पार्षदों की मांग पर सामान निकालने के लिए आज शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। फिर पूरा भवन  तहस नहस होगा। हालांकि होटल का फ्रंट ध्वस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
Front of a luxurious hotel in Tarawadi was destroyed by a bulldozer
होटल से सामान लेकर जाते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में आपराधिक मामलों में लिप्त लोगों की संपत्ति ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को तरावड़ी में नशे के कारोबार में लिप्त रहे मालिक के होटल कर्ण पैराडाइज पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान होटल कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन


बाद में तरावड़ी नगर पालिका के कई पार्षद मौके पर पहुंचे और उन्होंने सामान निकालने के लिए होटल मालिक को समय देने की लिखित मांग की। इस पर डीटीपी ने शुक्रवार शाम पांच बजे तक का समय दिया है। हालांकि होटल का फ्रंट ध्वस्त कर दिया गया है। पूरे भवन को कल ध्वस्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


यह होटल सुखदयाल उर्फ रिंकू का है। सीआईए-2 इंचार्ज मोहनलाल और तरावड़ी थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि रिंकू नशे के कारोबार से जुड़ा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे सजा भी हो चुकी है। पिछले दिनों वह जमानत पर आया था। बताते हैं कि कई दिनों से होटल में असामाजिक व नशे के कारोबार से संबंधित गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Hisar: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पहली बार तस्करों के अवैध मकानों पर चली जेसीबी

जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ और सीआईए-2 प्रभारी मोहन लाल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगरायुक्त अजय सिंह तोमर के आदेश पर जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तरावड़ी पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सौंकड़ा रोड पर बने करीब एक करोड़ के इस होटल को बुलडोजर से तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए महिला पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।


डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि यह भवन अनाधिकृत रूप से बनाया गया है। वह अपनी टीम व पुलिस बल के साथ सुबह 10 बजे होटल पर पहुंच गए थे। मालिक के न होने पर उनके मैनेजर को नोटिस देकर इसे खाली करने को कहा, लेकिन होटल स्टाफ ने हंगामा करना शुरू कर दिया और टालमटोल करते रहे। वहीं कार्रवाई रोकने के लिए उच्च अधिकारियों से संपर्क करते रहे। समय सीमा खत्म होने पर हमने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी और होटल गिराना शुरू कर दिया। 

उन्होंने बताया कि इसी बीच तरावड़ी के कई पार्षद आए और लिखित रूप में होटल मालिक को सामान निकालने के लिए कल तक का समय देने की मांग की। इस पर होटल संचालक को शुक्रवार की शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है। तोड़फोड़ रोक दी गई, हालांकि होटल का पूरा फ्रंट तोड़ दिया गया है। कल शाम पांच बजे के बाद पूरे भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed