{"_id":"610d79bb8ebc3ec1c36dd1c5","slug":"four-scorched-and-a-youth-died-due-to-electric-current-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली शोभायात्रा: करनाल के नगला मेघा गांव में हादसा, करंट से युवक की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मातम में बदली शोभायात्रा: करनाल के नगला मेघा गांव में हादसा, करंट से युवक की मौत, चार झुलसे
Fri, 06 Aug 2021 11:38 PM IST
ajay kumar
अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:38 PM IST
सार
शोभायात्रा में करनाल से कलाकार बुलाए गए थे। इन कलाकारों के साथ ही सहारनपुर का रिश्तेदार युवक सौरव भी आया था। जोकि झांकियों में देव स्वरूप धारण करने वाले युवाओं का मेकअप करता था। मृतक सौरव का भाई गौरव सूचना मिलने के बाद रात को मेडिकल कॉलेज पहुंचा और परिजनों को सूचित किया। भाई की मौत का उसे इतना झटका लगा कि कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल के गांव नगला मेघा में शिवरात्रि पर्व पर शोभायात्रा निकलते समय डीजे गाड़ी पर ऊपर चढ़े पांच युवक 11 हजार वोल्टेज की चपेट में आ गए। तार से चिंगारियां निकलीं और एक युवक नीचे आ गिरा। हादसे से भजनों पर नाचते युवकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने झुलसे सभी युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शामली जिला (उत्तर प्रदेश) के युवक सौरव (25) की मौत हो गई। चार युवकों में नगला मेघा निवासी दुर्गादास (22), सुनील (16), अजय (20) का ट्रामा सेंटर में उपचार जारी है। जबकि 17 वर्षीय रिंकू को निजी अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन अजय की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। जहां शनिवार को उसका पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव नगला मेघा गांव में श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर्व मना रहे थे। दिन में पूजा अर्चना करने के बाद शाम के समय शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शाम को करीब साढ़े पांच बजे गांव की फिरनी के पास जैसे ही शोभायात्रा पहुंची तो इसमें पिकअप गाड़ी, जिसमें डीजे रखा हुआ था, उसके ऊपर बैठे युवक तार को दूर करने के लिए डंडा लेकर ऊपर चढ़े थे। सड़क किनारे से निकल रही हाइटेंशन लाइन के तार काफी नीचे थे। तारों को हटाने के लिए जैसे ही ऊपर बैठे युवक का हाथ तार से छुआ तो उसमें चिंगारियां निकलने लगी।
युवक करंट की चपेट में आकर गाड़ी से नीचे आ गिरा। उसी दौरान चार अन्य युवकों को भी करंट लगा गया। वह बुरी तरह से झुलस गए। हादसा होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देर रात तक नगला मेघा के निवर्तमान सरपंच गुरनाम सिंह व काफी संख्या में ग्रामीण ट्रामा सेंटर के बाहर डटे थे। पुलिस ने भी ट्रामा में पहुंचकर झुलसे युवकों का हाल जाना। हादसे के बाद विद्युत निगम के कर्मचारी भी गांव पहुंचे।
गमगीन हुआ खुशी का माहौल
ग्रामीणों के अनुसार, सुबह से गांव के लोगों में शिवरात्रि पर्व को लेकर उत्साह था। इस बार युवा कांवड़ लेने नहीं जा सके। ऐसे में सुबह जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा संपन्न होने के बाद शाम के समय शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शिवभक्ति में लीन गांव में खुशी का माहौल था। लेकिन हादसे ने पूरे माहौल का गमगीन कर दिया।