{"_id":"62c7e817fc0c4571b7664a11","slug":"firing-in-private-hospital-in-assandh-of-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: असंध में निजी अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चलाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: असंध में निजी अस्पताल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने चलाई गोलियां
Fri, 08 Jul 2022 01:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध
संवाद न्यूज एजेंसी, असंध
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:47 PM IST
सार
फायरिंग कर बदमाश अपनी बाइक पर फरार हो गए। एक मरीज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
असंध में निजी अस्पताल में फायरिंग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कस्बा असंध में शुक्रवार को दिनदहाड़े तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक निजी अस्पताल में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। मरीज सहम गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:15 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने असंध के मीनाक्षी अस्पताल में पहले गेट पर फायरिंग की, उसके बाद अस्पताल के अंदर घुस कर करीब 15 राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
इससे अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और मरीजों में हड़कंप मच गया। फायरिंग कर बदमाश अपनी बाइक पर फरार हो गए। एक मरीज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन