{"_id":"58ebcdf44f1c1b9d36cf5cb9","slug":"fire-in-the-cottage-burnt-four-year-old-child-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया चार साल का बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गया चार साल का बच्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिंदा जल गया चार साल का बच्चा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव मुंडोगढ़ी में किसान के खेत में खड़े झोपड़े में अचानक आग लग गई, जिससे झोपड़े में सो रहे किसान के चार वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई। गनीमत रही कि दो बच्चे और वहां पर खेल रहे थे, जो बाल बाल बच गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चे को दफना दिया गया। गांव मुंडोगढ़ी निवासी पुरखान ने यमुना के अंदर सब्जियां लगाई हुई हैं।
विज्ञापन
सोमवार को पुरखान अपने परिवार के साथ खेतों में गया था, उसने अपने चार वर्षीय बच्चे अयान को खेत में बनी झोपड़ी में सुला दिया और खेत में काम करने के लिए चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद अचानक झोपड़े में आग लग गई और झोपड़ा धूं-धू करके जलने लगा। आग देखकर दो बच्चे वहां से भाग लिये, जबकि चार साल का आयन आग से निकल नहीं पाया।
विज्ञापन
झोपड़े में आग की लपटों को देखकर आस पास के लोगों में अफरा तफरी मच गई और मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा होने के कारण आग भड़क गई और देखते ही देखते झोपड़ा जलकर खाक हो गया और उसमें मौजूद बच्चे की जलने से मौत हो गई। बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया और लोग सांत्वना देने के लिए किसान के घर पहुंचनें लगे। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चे को दफना दिया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन