{"_id":"587530044f1c1b922bba7d74","slug":"finance-company-worker-robbed-of-a-million-bucks-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख रुपये की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 11 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से एक लाख रुपये की लूट
- फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र में चोरी व लूट की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद मंगलवार को शहर की गैस एजेंसी के पास बाइक सवार अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक से लगभग एक लाख रुपये की लूट कर फरार हो गए। इस दौरान लूटपाट करने वाले लोगों ने युवक के साथ जमकर मारपीट भी की, जिसमें वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। शहर में लूट की घटना से दुकानदारों में दहशत फैल गयी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सौंधा गांव निवासी संदीप ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। वह कंपनी के पेमेंट एकत्रित कर लाया था। वह सफीदों से लगभग एक लाख रुपये कर आया था। जब वह असंध की गैस एजेंसी के पास अपनी बाइक पर खड़ा था। उसने रुपयों का बैग बाइक की टंकी पर रखा हुआ था। एक व्यक्ति पैदल ही उसके पास आया और बैग छीन कर भागने लगा। जब उसने उससे बैग छीनने का प्रयास किया तो बाइक सवार दो अन्य लोगों ने उस पर हमला कर घायल कर दिया और बाइक पर रुपये ले कर फरार गये। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन