फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Family did not give money for drugs but person died by jumping into canal In Karnal

Karnal:परिवार ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर व्यक्ति ने नहर में कूदकर दी जान, गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला

Wed, 16 Aug 2023 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 11:22 AM IST
सार

करनाल में नशे के लिए एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है व्यक्ति ने परिवार से नशे के लिए रुपये मांगे थे लेकिन परिवार ने रुपेये देने से मना कर दिया तो उसने नहर में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
Family did not give money for drugs but person died by jumping into canal In Karnal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करनाल सदर थानाक्षेत्र में नशे के लिए व्यक्ति ने परिवार को छोड़ दिया और मौत को गले लगाया। परिवार ने नशे के लिए रुपये देने से इंकार किया तो युवक ने नहर में छलांग लगाकर खुद की जान गवा दी। परिवार को जब व्यक्ति के नहर में कूदने का पता चला तो मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। बुधवार को गोताखाेरों ने शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन


नशा करने का शौकीन था व्यक्ति, घर से नशे की हालत में बाइक पर निकला था
कलवेहड़ी कॉलोनी निवासी फूल सिंह (40) मजदूरी करता था और नशे का शौकीन था। मंगलवार को व्यक्ति घर से 250 रुपये लेकर बाइक से निकला था। सदर थानाक्षेत्र के सुभरी नहर के पास पहुंचकर व्यक्ति ने परिजनों को फोन किया था। फोन पर व्यक्ति ने रुपयों की मांग की। परिजनों ने नशा करने और रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


नहर के पास जाकर परिजनों को फोन कर मांगे थे पैसे
जिसके बाद व्यक्ति गुस्से में आ गया और नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने युवक को नहर में कूदा देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से युवक की बाइक बरामद की। गोताखोरों को बुलाकर सर्च अभियान चलाया। घंटों सर्च अभियान के बाद बुधवार तड़के युवक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक फूल सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे है। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
व्यक्ति मानसिक तौर पर बीमार था। नहर में कूदकर सुसाइड किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। -अजायब सिह, प्रभारी सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed