फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Factory employees hostage robbed of millions

कर्मचारियों को बंधक बना फैक्टरी में लाखों की लूट

Wed, 04 May 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 04 May 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Factory employees hostage robbed of millions
फैक्टरी में लाखों की लूट - फोटो : अमर उजाला
गांव पनौड़ी रोड पर स्थित एक मोल्डिंग फैक्टरी में हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। बदमाश सीढ़ी के रास्ते फैक्टरी में घुसे और अंदर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। करीब दो घंटे तक बदमाशों ने फैक्टरी के अंदर से इनवर्टर बैटरी में काम आने वाली लाखों रुपये की धातु (प्लेटें) लूट लिया और एक कैंटर में लेकर फरार हो गए। सीआईए और घरौंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब 12 बजे 20/25 हथियारबंद नकाबपोश बदमाश पनौड़ी रोड पर बनी क्वांटेक मेटालोय फैक्टरी में सीढ़ी लगाकर घुसे और फैक्टरी में मौजूद करीब दो दर्जन कर्मचारियों के हाथ बांधकर कमरों में बंद कर दिया। हथियारबंद लुटेरों ने फैक्टरी में तैयार की जाने वाली 25 किलो वजनी 923 धातु की प्लेटों को ट्रक कैंटर में लोड कर लिया। इसके साथ ही कर्मचारियों के टीवी, मोटरसाइकिल व अन्य सामान पर भी हाथ साफ कर फरार हो गए। सुबह करीब तीन बजे कर्मचारियों ने एक दूसरे के हाथ खोले और दरवाजा तोड़कर बाहर निकले। मामले की सूचना मिलते ही घरौंडा पुलिस व सीआईए की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


30 लाख के सामान का आकलन
फैक्टरी मालिक जोगिंद्र ने बताया कि पनौड़ी रोड पर उनकी बेट्री रिसाईकिलिंग की फैक्टरी है और फैक्टरी में धातु को पिंगलाकर सांचे तैयार किए जाते हैं। इसका वजन 22/25 किलोग्राम तक होता है। फैक्टरी मालिक ने बताया कि जिन धातुओं को फैक्टरी से लूट गया है उनका वजट करीब 21 टन है और कीमत करीब 28 से 30 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबूत मिटाने को सीसीटीवी भी ले गए
बदमाशों ने न केवल प्लेटें लूटी बल्कि कर्मचारियों का सामान भी लूट लिया। इसके अलावा सबूत मिटाने के लिए बदमाशों ने फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी लूट लिए। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों को पहले से भी फैक्टरी का आभास था और उन्हें सीसीटीवी आदि के बारे में पहले से ही जानकारी थी। बदमाश पूरी तैयारी के साथ आए थे और सभी हथियारों से लैस होकर आए थे।


दबिशें जारी : थाना प्रभारी
पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। सीआईए पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed