{"_id":"572b9c854f1c1b61145ce107","slug":"drain-bodies-on-the-track-got-chopped-neck-sensation","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेन की पटरी पर मिला गर्दन कटा शव, सनसनी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्रेन की पटरी पर मिला गर्दन कटा शव, सनसनी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 06 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन की पटरी पर मिला गर्दन कटा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे में ड्रेन की पटरी पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का गर्दन कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। धारदार हथियार से वार कर गर्दन काटी गई है। इसके अलावा भी मृतक युवक के शरीर पर कई जगह तेजधार हथियार से वार किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुुरुवार दोपहर शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे ड्रेन की पटरी पर लोगों ने शव पड़ा देखा। आसपास के क्षेत्र में इससे सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। छानबीन में सामने आया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से वार कर की गई है। शव पर कई जगह इसके वार के निशान मिले हैं। मृतक की गर्दन को भी काटा गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक युवक की हत्या बुधवार रात को कहीं और कर शव को ड्रेन पर फेंक दिया गया। वहीं एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
तो दिन में फेंका गया शव
राहगिरों का कहना है शहर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे ड्रेन की पटरी पर दोपहर 12 बजे तक कुछ नही था, लेकिन इसके बाद वहां पर शव को एक चादर में लपेट कर डाला गया है। मृतक के हाथ पांव बंधे हुए मिले। मौके पर खून के कोई भी निशान नहीं हैं। पता चला है कि युवक की हत्या को कहीं और अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
शिनाख्त के प्रयास जारी
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने कहा है कि युवक की धारदार हथियारों से हत्या की गई है। मृतक की जेब से कुछ भी ऐसा नहीं मिला है जिससे इसकी पहचान हो सके। हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कुछ तथ्य मिले हैं जिससे हत्यारे जल्द पुलिस के कब्जे में आ जाएंगे।