{"_id":"50fd9f335f4be575569648dace3b79d9","slug":"dhaba-owner-shoot-situation-critical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा संचालक को गोली मारी, हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबा संचालक को गोली मारी, हालत गंभीर
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 31 Aug 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार तीन युवकों ने मेरठ रोड स्थित एक ढाबा संचालक को गोली मारी और
विज्ञापन
फरार हो गए। मंगलौरा वासी ढाबा संचालक दीपक उर्फ बिट्टू को गंभीर हालत में
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां
बिट्टू का इलाज चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न
धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। गोली चलाए जाने का कारण रंजिश बताई जा
रही है।
अस्पताल में दाखिल दीपक ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे ढाबे के समीप तीन युवक बाइक पर आए और आपस में बहस करने लगे। उनकी आपसी बहस को खत्म करने के लिए कारण पूछा और वह बिट्टू के साथ झगड़ने लगे। तीनों युवकों ने बिट्टू से नाम पूछकर उसको गोली मारी।
बिट्टू की बाजू पर गोली लगी और आरोपी तीनों बाइक पर फरार हो गए। गोली की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठे हुए और बिट्टू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने सुबह नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए। घायल बिट्टू ने पुलिस को दिए बयान में तीन में से दो युवकों की पहचान कर ली है और गोली चलाने का कारण रंजिश बताई है। घायल बिट्टू का आरोप है कि उस पर नगला मेघा वासी नाहर सिंह, लाली उर्फ लाल सिंह व एक अन्य ने हमला बोला है। थाना मधुबन प्रभारी कमलदीप राणा का कहना है कि इस मामले में दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।