{"_id":"6458cb30c4de9e436a0c91d4","slug":"dead-body-of-youth-found-in-ndri-fields-in-karnal-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: एनडीआरआई के खेतों में मिला युवक का शव, टी-शर्ट पेड़ की टहनी में फंसी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: एनडीआरआई के खेतों में मिला युवक का शव, टी-शर्ट पेड़ की टहनी में फंसी मिली
Mon, 08 May 2023 03:43 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 08 May 2023 03:43 PM IST
सार
करनाल की एनडीआरआई के खेतों में एक युवक का शव सफेदे के पेड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। युवक की टी-शर्ट सफेदे के पेड़ की टहनी में फंसी हुई थी। सुबह एनडीआरआई के गार्ड ने खेत में शव पड़े होने की सूचना अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 के साथ पुलिस की टीमें और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के खेतों में सोमवार को एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन अभी तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हत्या या आत्महत्या की पुष्टि करने में जुटी पुलिस की टीमें
एनडीआरआई के खेतों में एक युवक का शव सफेदे के पेड़ से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था। युवक की टी-शर्ट सफेदे के पेड़ की टहनी में फंसी हुई थी। सुबह एनडीआरआई के गार्ड ने खेत में शव पड़े होने की सूचना अपने अधिकारियों और पुलिस को दी। जिसके बाद डायल 112 के साथ पुलिस की टीमें और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। युवक की उम्र 20 से 22 वर्ष बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं यह हत्या है या आत्महत्या इस बात की पुलिस व एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई हैं। इस बारे में जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा की युवक की टी-शर्ट सफेदे के पेड़ की टहनी पर पड़ी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन