फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Dead body of elderly woman found in home in Karnal of Haryana

परिजनों को हत्या की आशंका: घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में मिली कोरोना पॉजिटिव

Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला का शव घर में पड़ा मिला। आसपास खून भी पड़ा था। परिजनों ने वृद्धा की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Dead body of elderly woman found in home in Karnal of Haryana
जांच करती पुलिस टीम।

विस्तार

हरियाणा के करनाल में जुंडला गेट स्थित लाल कुआं के समीप शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है, जिसके आसपास खून पड़ा था। घर में महिला का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार जांच के लिए महिला का कोरोना सैंपल जांच को भेजा गया, जो पॉजिटिव आया है। इस कारण उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। 

विज्ञापन


दूसरी ओर मामले में परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बलड़ी निवासी राहुल ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला जमनादेवी उसकी नानी थी। वह घर पर अकेली ही रहती थी। उसकी मां बलड़ी से नानी के पास आती जाती थी। 
विज्ञापन


कई बार नानी ने बताया कि पड़ोस का लड़का उनके साथ झगड़ता है। कई बार उसने मारपीट भी की है। आरोप है कि वह मकान को बेचने का दबाव बनाता था। इस कारण परिजनों को आशंका है कि उसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था लेकिन महिला के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है। महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है, इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed