{"_id":"609ea3efb91b7e20c4076d1b","slug":"dead-body-of-elderly-woman-found-in-home-in-karnal-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को हत्या की आशंका: घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में मिली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
परिजनों को हत्या की आशंका: घर में मिला बुजुर्ग महिला का शव, जांच में मिली कोरोना पॉजिटिव
Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 May 2021 10:16 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला का शव घर में पड़ा मिला। आसपास खून भी पड़ा था। परिजनों ने वृद्धा की हत्या की आशंका जताई है और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कोरोना पॉजिटिव मिलने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम।
विस्तार
हरियाणा के करनाल में जुंडला गेट स्थित लाल कुआं के समीप शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है, जिसके आसपास खून पड़ा था। घर में महिला का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार जांच के लिए महिला का कोरोना सैंपल जांच को भेजा गया, जो पॉजिटिव आया है। इस कारण उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन
दूसरी ओर मामले में परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव बलड़ी निवासी राहुल ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला जमनादेवी उसकी नानी थी। वह घर पर अकेली ही रहती थी। उसकी मां बलड़ी से नानी के पास आती जाती थी।
विज्ञापन
कई बार नानी ने बताया कि पड़ोस का लड़का उनके साथ झगड़ता है। कई बार उसने मारपीट भी की है। आरोप है कि वह मकान को बेचने का दबाव बनाता था। इस कारण परिजनों को आशंका है कि उसी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था लेकिन महिला के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है। महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है, इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है।