{"_id":"2ab646dcd463ec40f097f9085e14cc0c","slug":"dead-body-found-in-field-of-young-boy-and-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से युवक-युवती का मिला शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से युवक-युवती का मिला शव
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
मधुबन पुलिस कांप्लेक्स के पास गांव ऊंचा समाना के खेतों में पुलिस ने
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक व युवती का शव बरामद किया है। दोनों ने
सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। आशंका प्रेमी जोड़े की लगाई जा
रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रविवार दोपहर बाद मधुबन पुलिस को सूचना मिली कि मधुबन कांप्लेक्स के पास खेतों में युवक व युवती का शव पड़ा है। खेतों में दो शव होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमलदीप राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस को दोनों शवों के पास से सल्फास की डिब्बी मिली है और डिब्बी से एक-एक गोली कम थी। इससे आशंका लगाई जा रही है कि दोनों ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की है।
पुलिस का कहना है कि दोनों प्रेमी जोड़े हो सकते हैं। पुलिस ने जांच के दौरान युवक के पर्स से दो टिकट मिली है। इसमें एक टिकट पानीपत से सोनीपत व दूसरी टिकट अंबाला से पानीपत तक की थी। युवक व युवती का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और शवों को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही हैं। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि मधुबन कांप्लेक्स के पास खेतों में शव होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। दोनों से सल्फास की गोली खाने से आत्महत्या करने की आशंका लगाई जा रही है, क्योंकि शवों के पास से सल्फास की डिब्बी मिली है। युवक व युवती प्रेमी जोड़े हो सकते हैं।