{"_id":"57acc9b34f1c1bf240ee4306","slug":"dead-body-found-in-canal-killing-suspected-crime-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन पुलिस को रांवर के पास बृहस्पतिवार को आवर्धन नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसका तेजधार हथियार से गला रेता गया है। उसके बाद शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को मॉर्चरी हाउस भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार को रांवर के पास आवर्धन नहर के पुल नीचे कुछ युवकों को एक व्यक्ति शव दिखाई दिया। युवकों ने मामले की सूचना मधुबन पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। गले को किसी तेजधार हथियार रेता गया है और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन