{"_id":"587e65314f1c1b700deffcfa","slug":"darcs-cow-tscri-ap","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा और गोतस्करी रोकने को पुलिस लाएगी ऐप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा और गोतस्करी रोकने को पुलिस लाएगी ऐप
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले में फैले नशे के कारोबार और गोतस्करी को रोकने के लिए जिला पुलिस अब ऐप ला रही है। इस पर सीधे लोग जानकारी दे सकेंगे। सूचना मिलते ही जिला पुलिस की टीमें घेराबंदी करेंगी और ऐसे लोगों को काबू किया जाएगा। अहम बात यह भी रहेगी कि सूचना देने वाले के नाम को गुप्त रखा जाएगा। इस ऐप के जरिये पुलिस की कोशिश रहेगी कि केवल नशा बेचने वालों ही सलाखों के पीछे नहीं धकेला जाए, बल्कि इस पूरे नेटवर्क को ही खत्म करना है। वहीं, थानों के कार्यों पर नजर रखने के लिए एसपी आफिस में फीडबैक सेल बनेगी। यह जानकारी नये एसपी जेएस रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में दी। इससे पहले उन्होंने सदर थाने का निरीक्षण किया। मुंशी लेकर कंप्यूटर रूम व शौचालय तक चेक किये और अपडेट रहने के निर्देश दिये। मंगलवार को सदर थाना में मीडिया के साथ पहली बार रूबरू हुए एसपी रंधावा ने कहा कि नशा समाप्त करना और गोतस्करी को रोकना उनकी प्राथमिकताएं हैं। इसके अलावा, शहर में ट्रैफिक सुचारु हो सके, इसके लिए भी एक प्लान तैयार किया जा रहा है। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा, साथ ही ट्रैफिक नियमों को लागू कराने के लिए छात्रों का सहारा लिया जाएगा। इसमें पुलिसकर्मी और वालंटियर नियुक्त किए जाएंगे। एसपी ने माना कि करनाल में अपराध तेजी से बढ़ा है। खासतौर पर चोरी और धोखाधड़ी की घटनाएं अधिक हुई हैं।
यूपी में होने वाले चुनाव के मद्देनजर पूछे गए सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है, इसलिए यूपी बार्डर पर सख्त नाकेबंदी की जा रही है। साइबर क्राइम को रोकने के लिए एसपी ने कहा कि करनाल में जल्दी ही साइबर सैल में स्टाफ बढ़ाया जाएगा। इसमें प्रोफेनल कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।
जल्द हिरासत में होंगे ट्रिपल मर्डर कांड के आरोपी
पिछले दिनों करनाल में दिनदिहाड़े हुए ट्रिपल मर्डरकांड को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि इसमें मुख्य आरोपी कप्तान रंगरूटी मोस्टवांटेड है। उस पर बड़ा इनाम रखा गया है। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। वहीं, तरावड़ी थाने के एसएचओ द्वारा पिछले दिनों 16 लाख से अधिक की नगद राशि पकड़े जाने को लेकर एसपी ने स्पष्ट किया कि पूरा मामला ट्रेस किया जा चुका है। जल्द ही पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। उनसे जब पूछा गया कि जब 70 लाख से अधिक का मामला दर्ज किया गया है तो बाकी की राशि कहां है, के जवाब में उन्होंने कहा कि कैश 60 लाख से ऊपर था।