फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   court, convicted, deconvicted, karnal

दोस्त की हत्या में अदालत ने किया बरी

Sat, 24 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला/करनाल Updated Sat, 24 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
दोस्त हत्या के आरोप में जेल में बंद एक युवक को करनाल की अदालत ने बरी कर दिया। तथ्यों के अभाव में व हत्या साबित कर पाने के कारण अदालत ने युवक को बरी कर दिया है। हालांकि, इससे पहले युवक को एक साल तक जेल में रहना पड़ा। अदालत के फैसले पर युवक व उसके परिजनों ने खुशी जाहिर की है।  मामले के अनुसार, 9 दिसंबर, 2015 को गुरुनानकपुरा निवासी शीशपाल अचानक लापता हो गया। इस पर शीशपाल के जीजा बलराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि शीशपाल की हत्या की गई है और हत्या उसके दोस्त बलवान निवासी शिव कालोनी ने की है। बताया गया था कि पहले दोनों ने शराब पी और बाद में शीशपाल की हत्या कर दी। वारदात के बाद 12 दिसंबर को शीशपाल का शव पशिचमी यमुना नहर से बरामद किया गया था। शिनाख्त के बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया। वहीं, सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर बलवान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला अदालत में विचाराधीन था। बलवान के वकील वीरेंद्र सिंह बहल ने बताया कि अतिरिक्त सेशन जज डा. चंद्रहास की अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बलवान को निर्दोष पऊाया। दूसरा पक्ष अदालत में बलवान को हत्यारा साबित नहीं पाया। वहीं, बलवान के वकील वीरेंद्र सिंह बहल ने अदालत के सामने तथ्य रखे, इनके आधार पर अदालत ने बलवान को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed