फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Couple killed, suspicious circumstances, karnal

संदिग्ध हालात में प्रेमी जोड़े की मौत

Sat, 14 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Sat, 14 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
 गांव फफड़ाना में एक ही समुदाय के प्रेमी जोड़े की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लड़की की मौत जहर निगलने से और लड़के की ट्रेन के नीचे आने से हुई है। युवती ने जहर पंचकूला में खाया है, जबकि युवक ने करनाल रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी की है। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की को जहर देकर मारा है। पंचकूला महिला थाना में लड़के के पिता सुरेश, भाई विक्रम व वीरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामले के अनुसार, गांव फफड़ाना में एक लड़का और लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामला उजागर होने पर लड़की को पंचकूला भेज दिया गया। आरोप है कि यहां से भी लड़की लापता हो गई। इस पर पंचकूला पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया। काफी तलाश के बाद परिजनों ने इनको ढूंढ निकाला। आरोप है कि इस दौरान लड़की ने जहर निगल लिया। शुक्रवार आधी रात के करीब निजी अस्पताल में लड़की की मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही लड़के रविंद्र को लड़की के मरने की खबर लगी तो उसने भी आधी रात के बाद करीब दो बजे ट्रेन के नीचे आकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


पंचकूला महिला थाना की जांच अधिकारी नीना रानी ने बताया कि लड़की की मौत जहर के सेवन से हुई है। लड़की परिवार के साथ पंचकूला में रह रही थी। आरोप है वह एक लड़के के साथ घर से चली गई थी। असंध पुलिस का कहना है कि दोनों लड़का-लड़की पहले भी घर से भागे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed